—Advertisement—

Dindori News: कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान पर केंद्रित रही जनजातीय कार्य विभाग की परामर्शदाती बैठक

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 5, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में आज जनजातीय कार्य विभाग की विभागीय परामर्शदाती बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सहायक आयुक्त जनजाति कार्य विभाग श्री राजेंद्र कुमार जाटव ने की।

     बैठक में विभागीय कर्मचारी संघों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे, जिनमें संयुक्त मोर्चा, मध्यप्रदेश अनुसूचित जाति/जनजाति अधिकारी एवं कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश शिक्षक संघ, ट्रायबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन, संविदा अधिकारी-कर्मचारी संघ, समग्र शिक्षक संघ, आज़ाद अध्यापक शिक्षक संघ, मध्यप्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, मध्यप्रदेश कांग्रेस शिक्षक संघ तथा मध्यप्रदेश राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रतिनिधि शामिल रहे। बैठक में शासन के नियमानुसार कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के निराकरण को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

प्रमुख रूप से अवकाश नगदीकरण, ई-अटेंडेंस व्यवस्था, दैनिक वेतन भोगियों के नियमितीकरण, अमरपुर विकासखंड में विगत चार माह से दैनिक वेतन भोगियों को भुगतान न होना, सेवा पुस्तिका की द्वितीय प्रति का संधारण, जीपीएफ पासबुक अपूर्ण होना, एरियर्स भुगतान लंबित होना, लिपिक संवर्ग समयमान वेतनमान, क्रमोन्नति एरियर्स शहपुरा विकासखंड में लंबित होना, गृह भाड़ा भत्ता, माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं में भृत्य के पद स्वीकृत करने हेतु मांग पत्र शासन को प्रेषित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

     बैठक के दौरान सहायक आयुक्त द्वारा कई समस्याओं का त्वरित निराकरण करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक आदेश जारी किए गए। अंत में संयुक्त मोर्चा के अध्यक्ष श्री रवि तेकाम द्वारा सभी उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए बैठक के समापन की घोषणा की गई।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment