—Advertisement—

होम /

साइबर तकनीक का कमाल:  डिंडौरी पुलिस ने बरामद किए 1100 मोबाइल

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 6, 2026

—Advertisement—

– साइबर तकनीक के माध्यम से कई जिलों व राज्यों से की गई रिकवरी

डिंडौरी न्यूज। डिंडौरी पुलिस ने एक बार फिर उल्लेखनीय सफलता हासिल करते हुए 151 गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किए हैं। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कुल कीमत लगभग 32 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है। यह कार्रवाई जिले में नागरिकों की सुरक्षा एवं विश्वास को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक वाहनी सिंह के निर्देशन में अभियान के दौरान साइबर सेल एवं जिले के सभी थाना प्रभारियों तथा पुलिस स्टाफ ने मोबाइल ट्रैकिंग, IMEI ट्रेसिंग एवं डिजिटल निगरानी जैसी आधुनिक तकनीकों का प्रभावी उपयोग करते हुए विभिन्न जिलों एवं अन्य राज्यों से भी मोबाइल फोन बरामद किए।

पुलिस विभाग द्वारा जारी जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली डिंडौरी से 49, शहपुरा से 34, समनापुर से 30, गाडासरई से 09, मेहंदवानी से 10, करंजिया से 10, शाहपुर से 03 तथा बजाग थाना क्षेत्र से 06 मोबाइल फोन रिकवर किए गए हैं।

गुम मोबाइल वापस मिलने पर आम नागरिकों में खुशी का माहौल देखा गया। लोगों ने डिण्डौरी पुलिस के सराहनीय प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि तकनीक के बेहतर उपयोग से आमजन को त्वरित राहत मिल रही है और पुलिस के प्रति विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 से अब तक डिंडौरी पुलिस द्वारा लगभग 1100 गुम मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 59 लाख रुपये बताई गई है। यह आंकड़ा जिले में पुलिस की सक्रियता, तत्परता और तकनीकी दक्षता को दर्शाता है। अभियान को सफल बनाने में समस्त थाना एवं चौकी प्रभारियों के साथ-साथ प्रआर. मुकेश प्रधान, पंकज कुशराम, आर. श्याम तिवारी, जगदीश प्रसाद, राम सिंह, सुनील पट्टा, गोविन्द चौरे, रामनंदन सनोडिया, आर. शिवपाल, आर. रविन्द्र कुम्हरे, महेन्द्र धुर्वे, मआर. पल्लवी एवं नीतू वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

डिंडौरी पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी का मोबाइल फोन गुम हो जाए, तो तुरंत नजदीकी थाना अथवा साइबर हेल्पलाइन में सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई कर मोबाइल को ट्रेस कर वापस किया जा सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment