—Advertisement—

नर्मदांचल विद्यापीठ को मिली सीबीएसई की मान्यता :  जनजातीय एवं ग्रामीण अंचल के बच्चों के लिए गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की नई राह खुली

एडीटर: Chetram Rajpoot January 6, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी न्यूज । जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव द्वारा संचालित नर्मदांचल विद्यापीठ को केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की मान्यता प्राप्त होना क्षेत्र के लिए अत्यंत हर्ष, गर्व एवं गौरव का विषय है। यह उपलब्धि न केवल संस्था के लिए बल्कि संपूर्ण जनजातीय एवं ग्रामीण अंचल के विद्यार्थियों के शैक्षणिक भविष्य को नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

सीबीएसई मान्यता के साथ अब नर्मदांचल विद्यापीठ के विद्यार्थी राष्ट्रीय स्तर के आधुनिक पाठ्यक्रम, नवाचारयुक्त शिक्षण पद्धतियों एवं व्यापक शैक्षणिक अवसरों से लाभान्वित होंगे। इससे विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं एवं उच्च शिक्षा के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे और वे आत्मविश्वास के साथ अपने उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर हो सकेंगे।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि नर्मदांचल विद्यापीठ की स्थापना के समय से ही यह संकल्प रहा है कि समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े विद्यार्थियों तक भी श्रेष्ठ, संस्कारयुक्त एवं आधुनिक शिक्षा पहुँचाई जाए। सीबीएसई की मान्यता इस संकल्प को और अधिक मजबूत करती है तथा संस्था के शैक्षणिक दृष्टिकोण को राष्ट्रीय पहचान दिलाती है।

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के पीछे जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव के मार्गदर्शन, विद्यालय प्रबंधन की दूरदर्शिता, शिक्षकों की निष्ठा, कर्मचारियों के अथक परिश्रम एवं अभिभावकों के निरंतर विश्वास का अहम योगदान रहा है।

सीबीएसई मान्यता मिलने पर नर्मदांचल विद्यापीठ परिवार एवं जनजाति कल्याण केंद्र महाकौशल, बरगांव द्वारा सभी सहयोगियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गईं तथा शिक्षा के इस नए युग का स्वागत करते हुए क्षेत्र में शिक्षा के स्तर को और ऊँचाइयों तक ले जाने का संकल्प दोहराया गया।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment