होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

सहायक आयुक्त द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस की उड़ाई धज्जियां, स्थानांतरण के बाद भी जमे स्वघोषित प्राचार्य

akvlive.in

Published

– समनापुर विकास खण्ड अंतर्गत सरई में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का मामला

डिंडौरी न्यूज। समनापुर विकास खंड अंतर्गत सरई में संचालित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक सीवी बनवासी की मनमानी चरम पर है। पिछले साल प्रशासन द्वारा प्रभारी प्राचार्य सीवी बनवासी का अन्यत्र ट्रांसफर किया गया था, एकतरफा भारमुक्त होने के बावजूद भी उच्च माध्यमिक शिक्षक सीवी बनवासी नई पदस्थापना स्थल पर पदभार ग्रहण नहीं किया गया है। इसके साथ ही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सरई का नियम विरुद्ध तरीके से स्वयंभू प्राचार्य पर बनकर धड़ल्ले से आहरण और संवितरण का कार्य कर रहे हैं।

जनजातीय कार्य विभाग डिंडौरी के सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव द्वारा शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सरई,  का 21 नवंबर 2025 को प्रातः 11:15 बजे आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पदस्थ उच्च माध्यमिक शिक्षक श्री सी.वी. बनवासी अनुपस्थित पाए गए थे।

सहायक आयुक्त को निरीक्षण के दौरान यह भी जानकारी प्राप्त हुई कि संबंधित शिक्षक द्वारा जुलाई माह से आज दिनांक तक विद्यालय का प्रभार प्रभारी प्राचार्य श्रीमती कीर्ति धुर्वे को विधिवत रूप से नहीं सौंपा गया है, जिससे विद्यालय संचालन एवं विभागीय कार्यों के निष्पादन में असुविधा उत्पन्न हो रही है। वर्तमान में विद्यालय का प्रभार श्रीमती कीर्ति धुर्वे को प्रदान किया गया है तथा संबंधित शिक्षक का प्रशासनिक स्थानांतरण शासन स्तर से निरस्त नहीं किया गया है।

विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि वर्तमान प्रभारी के नियंत्रण में समस्त शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य संपादित करना अनिवार्य है। संस्था प्रमुख को सूचित किए बिना अनाधिकृत अनुपस्थिति को शासकीय सेवक के रूप में सेवा के प्रति कदाचार माना गया है।

सहायक आयुक्त ने इसे म.प्र. सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के विपरीत आचरण बताते हुए संबंधित शिक्षक से दो दिवस के भीतर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हथे। समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर अनुशासनात्मक कार्यवाही प्रस्तावित किए जाने की चेतावनी दी गई थी।

सहायक आयुक्त द्वारा जारी कारण बताओ नोटिस जारी होने के महीनों बाद भी स्थानांतरित स्वयं घोषित प्रभारी प्राचार्य विद्यालय से संबंधित वित्तीय लेनदेन में लिप्त है।  विभाग के मुखिया सहायक आयुक्त राजेंद्र कुमार जाटव के संज्ञान में मामला आने के बावजूद भी प्रभारी प्राचार्य के मनमानी कार्यप्रणाली पर अंकुश लगाने समुचित कार्रवाई नहीं की जा रही है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..