– 13 विकास खंड अधिकारियों को जनपद पंचायतों की कमान
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय,द्वारा राज्य सेवा परीक्षा 2023 के परिणामों के आधार पर मुख्य सूची से अनुशंसित 13 विकास खण्ड अधिकारियों को प्रावधिक नियुक्ति देते हुए विभिन्न जनपद पंचायतों में प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी के पद पर पदस्थ किया गया है।
यह नियुक्तियां मध्यप्रदेश लोक सेवा आयोग, इंदौर के पत्र दिनांक 18 नवम्बर 2025 के अनुसार की गई हैं। अधिकारियों को वेतनमान ₹36,200–1,14,800 तथा शासन द्वारा देय भत्तों के साथ दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर पदस्थ किया गया है।
– इन अधिकारियों को मिली जिम्मेदारी
जारी आदेश के अनुसार निम्न अधिकारियों को संबंधित जनपद पंचायतों में पदस्थ किया गया है।
श्री रोहित कुमार उपाध्याय – जनपद पंचायत समनापुर, जिला डिण्डौरी
श्री शिवम दीक्षित – करंजिया, जिला डिण्डौरी
श्री सचिन कुमार अग्रवाल – बजाग, जिला डिण्डौरी
सुश्री भारती धाकड़ (l – घाटीगांव, जिला ग्वालियर
सुश्री भारती ठाकुर – लवकुशनगर, जिला छतरपुर
सुश्री शालू दोहरे – भिण्ड, जिला भिण्ड
श्री स्वराज सावंलिया – निवाली, जिला बड़वानी
श्री झलकन – भैंसदेही, जिला बैतूल
श्री ऋतिक सोलंकी – डही, जिला धार
श्री संदीप मोझाल्दा – खरगौन, जिला खरगौन
सुश्री मनीषा रावत – कुक्षी, जिला धार
श्री प्रवीण डाबर – नर्मदापुरम, जिला नर्मदापुरम
श्री शुभम नितामा – खंडवा, जिला खंडवा

– प्रशासनिक मजबूती की दिशा में कदम
राज्य सरकार के इस निर्णय को ग्रामीण प्रशासनिक व्यवस्था को सशक्त बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नए विकास खण्ड अधिकारियों की पदस्थापना से संबंधित जनपद पंचायतों में विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। दो वर्ष की परिवीक्षा अवधि के दौरान अधिकारियों के कार्यों का मूल्यांकन किया जाएगा। आदेश जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्धारित स्थान पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।







