होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News: कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने डिंडौरी जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों का किया निरीक्षण

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने शुक्रवार को बालपुर स्थित वीरांगना रानी अवंतीबाई प्रतिमा स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्थल की साफ-सफाई, संरचना, पहुंच मार्ग एवं आसपास की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को प्रतिमा परिसर के सौंदर्यीकरण, प्रकाश व्यवस्था को सुदृढ़ करने एवं आगंतुकों के लिए सुविधाएं बेहतर बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि रानी अवंतीबाई जैसी महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की स्मृतियों से जुड़े इस स्थान का संरक्षण और संवर्धन प्रशासन की प्राथमिकता है।

इसी के साथ कलेक्टर ने जोगी टिकरिया ग्राम हनौता में परिक्रमा वासियों को सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि से नर्मदा परिक्रमा पथ पर नर्मदा आश्रय का निर्माण किया जाना प्रस्तावित है। जिसे कलेक्टर शासकीय अमला के साथ एंव सांस्कृतिक विभाग के अधिकारी की उपस्थिति में आश्रय स्थल का निरिक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिया।

निरिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत जोगी टिकरिया में संचालित बैगा चक महिला किसान उत्पादक प्रोडयूसर कंपनी लिमिटेड का निरिक्षण किया जहां पर कोदो-कुटकी, रागी, मिलेट्स मोटे अनाज का मशीन के द्वारा छनाई, बुनाई एवं मिलिंग कर नये प्रोडक्ट तैयार किये जाते है। मशीन संचालक कृष्ण मोहन शर्मा ने बताया की कोदो कुटकी की प्रोसेसिंग एक घंटे में पांच क्विटंल कोदो कुटकी की प्रोसेसिंग कर पैक किया जाता है। उन्होने बताया की वर्ष 2026 में 2000 मेट्रिक टन कोदो कुटकी और रागी की प्रोसेसिंग की जाएगी।

कलेक्टर ने एनआरएलएम को निर्देश दिए की कितने स्व सहायता समूह कितना उत्पादन कितना विक्रय, पैकिंग की क्षमता जानी और कहा की जिले के सभी समूहो को कोदो कुटकी का क्रय कर शासन के निर्धारित मूल्य पर उपार्जन केंद्र में किसानों को जाग्रत कर पहुचायें जिससे शासन की योजना का लाभ मिल सकें।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने आज शासकीय कन्या शिक्षा परिसर रयपुरा का निरीक्षण कर छात्रावास व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने छात्रावासों में स्थापित किए जाने हेतु प्रस्तावित रोटी बनाने की मशीन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने कहा कि बड़े छात्रावासों में रोटी बनाने की मशीन लगाने से भोजन व्यवस्था अधिक सुचारू, व्यवस्थित और समयबद्ध हो सकेगी। इससे छात्राओं को समय पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी। उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को मशीन स्थापना की प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम डिंडोरी सुश्री भारती मेरावी, सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग श्री राजेंद्र जाटव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें