होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

सेवानिवृत्ति पर भव्य विदाई समारोह आयोजित

akvlive.in

Published

डिंडोरी। शासकीय आदिवासी बालक छात्रावास मानिकपुर में भृत्य रामकुमार बरमैया के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय स्टाफ द्वारा मंगलवार को एक सम्मान सह विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर रामकुमार बरमैया का तिलक वंदन कर उन्हें फूलमाला, श्रीफल और शाल भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही, विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें आकर्षक और जीवनोपयोगी उपहार प्रदान किए गए।
वक्ताओं ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त भृत्य रामकुमार बरमैया की कर्मठता, निष्ठा और मृदुभाषी स्वभाव की सराहना की। उन्होंने कहा कि बरमैया अपने अनुकरणीय कार्यों से सभी के लिए प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
इस अवसर पर रामकुमार बरमैया ने विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं और उपस्थित अभिभावकों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्राचार्य आई.के. मिश्रा, मंडल अध्यक्ष गोलू हिरेंद्र सिंह मरावी, अधीक्षक प्रसादी मरावी, सुरेश झारिया, जगत लाल झारिया, अर्जुन लाल झारिया, प्रमोद बरमैया, संतोष राय, अमित रजक, अनिल बर्मन सहित विद्यालय स्टाफ एवं ग्राम के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें