—Advertisement—

नगर के मुख्य मार्ग में भारत माता चौक के पास विद्युत पोल में फैला करंट: बड़ा हादसा टला

एडीटर: Chetram Rajpoot June 30, 2025

—Advertisement—

– विद्युत विभाग की लापरवाही से मुख्यालय में फैली सनसनी

– संतोष सिंह चंदेल की रिपोर्ट

डिंडौरी न्यूज़। जिला मुख्यालय में मुख्य मार्ग किनारे भारत माता चौक के समीप रामश्याम बर्तन भंडार के पास सोमवार को विद्युत पोल में अचानक तेज चिंगारी उठने से पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। घटना के वक्त क्षेत्र में काफी भीड़भाड़ थी, लेकिन गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार खंभे में अचानक तेज आवाज के साथ चिंगारी उठी और कुछ समय के लिए बिजली भी गुल हो गई। आसपास के दुकानदार और राहगीर भयभीत होकर दूर हट गए। घटना के बाद से स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।

गौरतलब है कि कलेक्टर द्वारा बार-बार विद्युत सुरक्षा और मेंटेनेंस को लेकर कड़े निर्देश दिए गए हैं, बावजूद इसके विद्युत विभाग की लापरवाही साफ तौर पर सामने आ रही है। ऐसा प्रतीत होता है मानो विभाग किसी बड़ी दुर्घटना का इंतजार कर रहा है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि विद्युत विभाग मेंटेनेंस के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति कर रहा है। यदि जिला मुख्यालय में इस तरह की लापरवाही हो रही है, तो ग्रामीण क्षेत्रों की स्थिति का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है।

लोगों ने मांग की है कि विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई हो तथा सभी खंभों और तारों की तत्काल जांच कर सुधार कार्य किया जाए, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment