होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News: जल गंगा संवर्धन अभियान की 645 पूर्ण कार्यों का सीएम ने किया वर्चुअल लोकार्पण, हजारों किसान होंगे लाभांवित

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज। प्रदेश के खंडवा जिले में आयोजित जल गंगा संवर्धन अभियान के समापन समारोह के दौरान मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव ने डिंडौरी जिले के लिए बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के अंतर्गत स्वीकृत 8 करोड़ 78 लाख रुपये की लागत से पूर्ण 645 जल संरक्षण कार्यों का वर्चुअल लोकार्पण किया।

इन कार्यों में 411 डगवेल रिचार्ज, 221 खेत तालाब, 6 नवीन तालाब और 7 अन्य जल संरक्षण परियोजनाएं शामिल हैं, जिनसे जिले के हजारों किसानों को सीधा लाभ मिलेगा और जल स्रोतों का स्थायी संवर्धन होगा।

– मनरेगा से मिले लक्ष्य को पूरा किया

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अनिल कुमार राठौर ने बताया कि जल गंगा संवर्धन अभियान में सहभागी विभागों के साथ मिलकर जिले में पुराने जल संरक्षण और संवर्धन के 1,722 कार्यों को पूर्ण करने, 2,171 खेत तालाब निर्माण, 1,500 डगवेल रिचार्ज, और 13 अमृत सरोवर निर्माण का लक्ष्य दिया गया था।

इसी कड़ी में जिले में मनरेगा से 396.61 लाख रुपये की स्वीकृति डगवेल रिचार्ज के लिए प्रदान की गई। अब तक 1,527 डगवेल रिचार्ज के कार्य स्वीकृत कर प्रारंभ किए जा चुके हैं, जिसमें अमरपुर जनपद में 202, बजाग में 261, डिंडौरी में 242, करंजिया में 199, मेंहदवानी में 196, समनापुर में 198 और शहपुरा में 229 डगवेल रिचार्ज के कार्य शामिल हैं।

खेत तालाब से किसानों को स्थायी राहत

खेत तालाब निर्माण के लिए जिले को 2,171 का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए 6,233.93 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई। सिपरी एप के माध्यम से 2,353 लघु एवं सीमांत कृषकों का चिन्हांकन कर खेत तालाब निर्माण प्रारंभ कराया गया। अमरपुर में 250, बजाग में 275, डिंडौरी में 455, करंजिया में 341, मेंहदवानी में 296, समनापुर में 287 और शहपुरा में 435 खेत तालाब स्वीकृत हुए हैं। इससे किसानों को खेती के लिए वर्षभर सिंचाई जल उपलब्ध होगा।

अमृत सरोवरों से होगा जल संरक्षण का विस्तार

जिले को 13 अमृत सरोवर बनाने का लक्ष्य भी दिया गया था। इसे पूर्ण करते हुए सभी अमृत सरोवरों की स्वीकृति प्रदान कर कार्य प्रारंभ कर दिए गए हैं। इसके अलावा अभियान के दौरान 881 जल संरक्षण कार्य प्रगतिरत अवस्था से पूर्ण किए गए हैं, जिससे जिले में जलस्तर सुधारने में बड़ी मदद मिलेगी।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..