होमराज्यमध्यप्रदेशछत्तीसगढ़़क्राइम न्यूजइंटरनेशनल न्यूजकोर्ट न्यूजराजनीतिसंसदीयसंपादकीयअर्थ जगतहेल्थशिक्षाखेल विज्ञान

पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 10 वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के तबादले, आदेश जारी

akvlive.in

Published

भोपाल।  मध्यप्रदेश शासन ने गृह विभाग के तहत बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए राज्य के 10 पुलिस अधिकारियों के तबादले किए हैं। गृह मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से मंगलवार को तबादला आदेश जारी किया गया। आदेश के तहत इन अधिकारियों को नवीन पदस्थापना स्थल पर तत्काल प्रभाव से ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

– कौन कहां हुए पदस्थ
  • राजेश कुमार मिश्रा (डीडी-1998) — पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त ग्वालियर से स्थानांतरित होकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल बनाए गए।
  • समर वर्मा (डीडी-1998) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला जबलपुर से बने पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ उज्जैन।
  • अनिल विश्वकर्मा (डीडी-2000) — पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त उज्जैन से बने पुलिस अधीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ जबलपुर।
  • पद्मलता निवेदिता (डीडी-2000) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से स्थानांतरित होकर सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • संजय साहू (डीडी-2001) — पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना, लोकायुक्त जबलपुर से बने सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • सुनिल पाटीदार (डीडी-2008) — सहायक पुलिस महानिरीक्षक, आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ भोपाल से बने पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त रीवा।
  • अंजुला पटेल (डीडी-2008) — उप सेनानी, 6वीं वाहिनी, विसबल जबलपुर से बने पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त जबलपुर।
  • यास्मिन जहरा जमाल (डीडी-2011) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राइम ब्रांच, भोपाल से बनी सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल।
  • निर्जर शर्मा (निरी-2013) — अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, ग्वालियर से बने पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त ग्वालियर।
  • आनंद यादव (निरी-2013) — अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, जोन-4 इंदौर से बने पुलिस अधीक्षक, विशेष पुलिस स्थापना लोकायुक्त उज्जैन