—Advertisement—

38 वर्षों की सेवा के बाद संकुल प्राचार्य इंद्र कुमार मिश्रा हुए सेवानिवृत्त, विद्यालय परिवार ने दी भावभीनी विदाई

एडीटर: Chetram Rajpoot July 1, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज़ । शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मानिकपुर के संकुल प्राचार्य इंद्र कुमार मिश्रा सोमवार को सेवानिवृत्त हो गए। उनके सम्मान में विद्यालय प्रांगण में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। मिश्रा जी का तिलक कर, फूलमालाएं पहनाकर तथा शाल-श्रीफल और आकर्षक उपहार देकर सम्मान किया गया।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि मिश्रा जी अपने पूरे कार्यकाल में विद्यार्थियों के लिए एक मार्गदर्शक, प्रेरणास्रोत और अनुशासनप्रिय शिक्षक रहे।

शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान को सदैव याद किया जाएगा। उन्होंने अपने 38 वर्षों के सेवाकाल में विद्यार्थियों को न केवल पढ़ाया, बल्कि उन्हें संस्कार और जीवन मूल्यों से भी जोड़ा।

विदाई समारोह में मिश्रा जी ने भावुक होते हुए कहा कि विद्यालय और विद्यार्थियों से जुड़ी यादें सदैव उनके ह्रदय में रहेंगी। उन्होंने सभी शिक्षकों, विद्यार्थियों और ग्रामवासियों का आभार जताया। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ, अभिभावक, छात्र-छात्राएं और ग्राम के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment