होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

कलेक्टर नेहा मारव्या ने जिले के सेवानिवृत्त अधिकारियों को दी भावभीनी विदाई

akvlive.in

Published

Dindori News, डिंडौरी न्यूज़। जिले के प्रशासनिक तंत्र में वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को आज कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने भावभीनी विदाई दी। कलेक्टर सभाकक्ष में आयोजित गरिमामय कार्यक्रम में शिक्षा विभाग, खाद्य विभाग, ग्रामीण विकास विभाग और कलेक्टर कार्यालय से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शॉल, श्रीफल और फूलमालाओं से सम्मानित कर विदाई दी गई।

– सेवाभाव और कर्तव्यनिष्ठा का अनमोल उदाहरण बने अधिकारी

इस विदाई समारोह में कलेक्टर कार्यालय के वरिष्ठ वाहन चालक श्री रघुनाथ सिंह मरकाम, जिन्होंने 35 वर्षों तक पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ कलेक्टर वाहन का संचालन किया, को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कलेक्टर ने अपने संबोधन में कहा, “अपने सेवाकाल में मैंने कई वाहन चालकों के साथ कार्य किया है, लेकिन श्री रघुनाथ सिंह जैसी कुशलता, संयम और गंभीरता बहुत कम देखने को मिलती है। वह हर परिस्थिति में अनुशासन और सजगता के साथ कार्य करते रहे।”

सेवानिवृत वाहन चालक का सम्मान

वहीं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत समनापुर श्री सी.पी. साकेत, जिन्होंने 42 वर्षों तक ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ शासकीय सेवा निभाई, आज सेवा निवृत्त हो गए। कलेक्टर ने कहा कि श्री साकेत का अनुभव, कार्य के प्रति समर्पण और विनम्र व्यवहार प्रशासन के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।

सेवानिवृत CEO सीपी साकेत को किया सम्मानित

खाद्य विभाग के अधिकारी श्री ए.के. श्रीवास्तव, जिन्होंने सतना से भर्ती होकर डिंडौरी में 35 वर्ष तक सेवा दी, को भी समारोह में भावभीनी विदाई दी गई। उनके द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली में अनुशासन और पारदर्शिता लाने के प्रयासों की सराहना की गई।

ए.के. श्रीवास्तव, खाद्य अधिकारी का सम्मान किया गया

इसी क्रम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री रति सिंह सेंद्राम, जिन्होंने शासन की सेवा में उत्कृष्ट योगदान दिया, आज सेवानिवृत्त हुए। श्री सेंद्राम के कार्यकाल के दौरान जिले में शैक्षणिक सुधार और शिक्षकों के प्रशिक्षण में विशेष प्रयास किए गए।

जिला शिक्षा अधिकारी रतिराम सिंदराम को सम्मानित करते हुए 

कलेक्टर ने दी शुभकामनाएं

कलेक्टर श्रीमती नेहा मारव्या ने अपने संबोधन में सभी सेवानिवृत्त अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके लंबे, समर्पित और अनुकरणीय सेवाकाल के लिए हार्दिक बधाई दी। उन्होंने कहा, “सेवा निवृत्ति जीवन का एक नया अध्याय है। मैं सभी को स्वस्थ, सुखद और सक्रिय जीवन की शुभकामनाएं देती हूं। आपका अनुभव समाज और आने वाली पीढ़ियों के लिए हमेशा मार्गदर्शक रहेगा।”

समारोह के दौरान उपस्थित अन्य अधिकारियों ने भी अपने संस्मरण साझा किए और सेवानिवृत्त साथियों के प्रति आभार और शुभकामनाएं व्यक्त कीं। पूरे माहौल में भावुकता के साथ-साथ सम्मान और अपनत्व का अद्भुत संगम देखने को मिला।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..