Home / ग्राम लाखो में जल संरक्षण हेतु गंगा जल संवर्धन अभियान का सफल आयोजन

ग्राम लाखो में जल संरक्षण हेतु गंगा जल संवर्धन अभियान का सफल आयोजन

डिंडौरी न्यूज । जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए ग्राम लाखो में गंगा जल संवर्धन अभियान सक्रिय रूप से संचालित ...

Photo of author

Chetram Rajpoot

Post date

Chetram Rajpoot

Updated on:

डिंडौरी न्यूज । जल स्रोतों के संरक्षण और पुनर्जीवन के लिए ग्राम लाखो में गंगा जल संवर्धन अभियान सक्रिय रूप से संचालित किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत म.प्र. जन अभियान परिषद द्वारा चयनित आराध्या समाज सेवा संस्था ने स्पेक्टर क-1 ग्राम लाखो में उ. बोरियों का बंधान निर्माण किया। इस महत्वपूर्ण पहल में ग्राम लाखो प्रस्फुटन समिति के सदस्य, ब्लॉक समन्वयक गणेश राजपूत, आराध्या समाज सेवा संस्था के अध्यक्ष राजीव बर्मन और मेंटर प्रकाश राजपूत की उपस्थिति रही।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि पूर्व समय में कई कुएं और बावड़ियां वर्षभर जलयुक्त रहते थे, लेकिन उचित देखभाल के अभाव में ये विलुप्त हो गए। अब समय आ गया है कि इन पारंपरिक जल स्रोतों को पुनर्जीवित करने के लिए सामूहिक प्रयास किए जाएं।
गंगा जल संवर्धन अभियान को जल संरक्षण और पर्यावरण सुरक्षा के लिए एक क्रांतिकारी पहल बताते हुए वक्ताओं ने कहा कि इससे न केवल जल स्रोतों का पुनर्भरण होगा, बल्कि कृषि, स्वास्थ्य और आर्थिक विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष मीना यादव ने स्वागत भाषण देते हुए कहा कि रामसेतु डेम सहित अन्य जल संरचनाओं के संरक्षण हेतु भी अभियान चलाए जाएंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने भाग लिया और जल संरक्षण अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।
RNVLive