—Advertisement—

लोकायुक्त से मिला कांग्रेस विधायकों का  प्रतिनिधिमंडल : सौंपे परिवहन घोटाले के दस्तावेज

एडीटर: Chetram Rajpoot March 17, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

भोपाल। मध्य प्रदेश में परिवहन घोटाले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार पर बड़ा हमला बोला है। सोमवार को कांग्रेस विधायकों के प्रतिनिधिमंडल ने नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में लोकायुक्त से मुलाकात कर इस घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेज सौंपे।

भाजपा नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने आरोप लगाया कि परिवहन घोटाले में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार हुआ है, लेकिन जांच के नाम पर केवल लीपापोती की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा के बड़े नेताओं ने सत्ता में रहते हुए अपने स्वयं, पत्नियों, पुत्रों, रिश्तेदारों एवं अन्य लोगों के नाम पर सैकड़ों एकड़ जमीन की अवैध खरीद-फरोख्त की है। कांग्रेस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

निष्पक्ष जांच की मांग

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के मामलों को दबाने का प्रयास कर रही है, लेकिन इस घोटाले की सच्चाई जनता के सामने आनी चाहिए। उन्होंने लोकायुक्त से अनुरोध किया कि इस मामले की गहन जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए।

इस मुद्दे को लेकर प्रदेश की राजनीति गरमा सकती है। कांग्रेस इस घोटाले को लेकर सरकार के खिलाफ आक्रामक रुख अपनाए हुए है और आने वाले दिनों में इस पर और विरोध-प्रदर्शन देखने को मिल सकते हैं।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment