—Advertisement—

90% लक्ष्य पर कलेक्टर का अल्टीमेटम: लापरवाही पर गिरेगी गाज, बैगा बाहुल्य क्षेत्रों में स्थानीय युवाओं को मिलेगी जिम्मेदारी

एडीटर: Chetram Rajpoot March 2, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी न्यूज। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में बताया गया कि स्वीकृत 454 ग्रामों में से 126 ग्रामों की योजनाएं प्रगतिरत हैं, जिन्हें 31 मार्च 2026 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

       लक्ष्य के अनुरूप प्रगति संतोषजनक न होने पर कलेक्टर ने कारणों की जानकारी ली। अधिकारियों द्वारा फसल खड़ी होने से कार्य प्रभावित होने की बात बताई गई। इस पर कलेक्टर ने प्रभावित ग्रामों की विस्तृत सूची प्रस्तुत करने के निर्देश कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग को दिए।

    कलेक्टर ने न्यूनतम 90 प्रतिशत नल-जल योजनाएं पूर्ण कर शत-प्रतिशत उपलब्धि सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिन ग्रामों में जल स्रोत के अभाव में योजनाएं अपूर्ण हैं, वहां नलकूप खनन को प्राथमिकता देने हेतु कार्यपालन यंत्री, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (मैकेनिकल) को शीघ्र कार्यवाही के निर्देश दिए गए।

        साथ ही मैकेनिकल संकाय को आवंटित अपूर्ण योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा निरीक्षणकर्ताओं को सतत निगरानी रखने के निर्देश दिए गए। बैगा बहुल ग्रामों में नल-जल योजना संचालन हेतु स्थानीय बैगा जनजाति के ऑपरेटर नियुक्त करने के भी निर्देश कलेक्टर द्वारा दिए गए।

  बैठक में सीईओ जिला पंचायत श्री दिव्यांशु चौधरी, कार्यपालन यंत्री अफजल इमामउल्ला खान, उपयंत्री, एसडीओ सहित अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment