—Advertisement—

डिंडौरी जनपद पंचायत में आयोजित जन कल्याण शिविर में शामिल हुए MLA ओमप्रकाश धुर्वे

एडीटर: Chetram Rajpoot January 30, 2025

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 डिंडौरी : 30 जनवरी, 2025 |  मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के तहत शासन की योजनाओं को धरातल पर साकार करने के उद्देश्य से 11 दिसंबर 2024 से प्रारंभ होकर 26 जनवरी 2025 तक निरंतर जनशिविर आयोजित किये गए। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान का समापन कार्यक्रम राज्य स्तर पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मुख्य आतिथ्य में आयोजित किया गया।

 

WhatsApp

अभियान के दौरान प्राप्त आवेदनो पर कार्यवाही कर अभियान के हितग्राही आवेदकों को हितलाभ वितरण करने के उद्देश्य से आज  जनपद पंचायत डिंडोरी की ग्राम पंचायत धमनगांव, तेंदुमेर मोहतरा, दुहनिया, अझवार, गनवाही में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हुए। उन्होंने जन कल्याण अभियान के तहत प्राप्त आवेदनों के आधार पर ग्रामीणों को हितलाभ का वितरण किया। इस दौरान ग्रामीण विकास को गति देने के उद्देश्य से उन्होंने सीसी रोड निर्माण कार्य सहित अन्य विकास कार्य का भूमिपूजन और लोकार्पण किया। उन्होंने राजस्व विभाग, महिला बाल विकास, स्वास्थ्य विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग सहित अन्य विभाग के हितग्राहियों को लाभान्वित किया। साथ ही अभियान के दौरान शेष रह गए पात्र हितग्राहियों के आवेदन भी स्वीकार किये।

    विधायक श्री ओमप्रकाश धुर्वे ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री जनकल्याण अभियान के माध्यम से जिला प्रशासन आपके द्वार तक आपकी समस्याओं का निराकरण करने पहुंची है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों में किए जा रहे निर्माण कार्यों से ग्राम का विकास किया गया। मुख्यमंत्री जन कल्याण अभियान में आयोजित जनशिविरों को सफलतापूर्वक संचालित किया गया है। अभियान में प्राप्त आवेदनों का लाभ जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है अभियान के तहत 60 हजार से अधिक आवेदनों को स्वीकार कर 95 प्रतिशत से अधिक आवेदनों का सफलतम निराकरण किया गया। आज आयोजित जन शिविर में जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

WhatsApp

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...