—Advertisement—

डिंडौरी में 23 नवंबर से सजेगा राज्य स्तरीय ताइक्वांडो और कराते का मंच, 500 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

एडीटर: Chetram Rajpoot November 22, 2026

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

– सांदीपनि विद्यालय नरिया में 26 नवंबर तक चलेगी 70वीं शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता, प्रदेश के सभी संभागों से पहुंचेंगे खिलाड़ी, प्रशिक्षक और खेल अधिकारी

डिंडौरी न्यूज। जिले में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और उन्हें राज्य स्तर पर अपनी क्षमता प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 70वीं शालेय राज्य स्तरीय ताइक्वांडो एवं कराते प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। शालेय खेल कैलेंडर 2026-27 के अंतर्गत 14 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिका खिलाड़ियों की यह प्रतियोगिता 23 से 26 नवंबर तक सांदीपनि विद्यालय नरिया, जिला डिंडौरी में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों एवं सभी संभागों से लगभग 500 खिलाड़ी, प्रशिक्षक, मैनेजर और खेल अधिकारी शामिल होंगे।

WhatsApp

प्रतियोगिता का आयोजन कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन तथा सहायक आयुक्त श्री राजेन्द्र कुमार जाटव के मार्गदर्शन में किया जा रहा है। चार दिवसीय इस राज्य स्तरीय खेल आयोजन में बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी ताइक्वांडो और कराते की विभिन्न प्रतिस्पर्धाओं में अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और कौशल का प्रदर्शन करेंगे।

– 250 खिलाड़ियों ने चयन प्रतियोगिता में दिखाया दमखम

Advertisement

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारियों के क्रम में 21 एवं 22 नवंबर को विभागीय राज्य स्तरीय चयन प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें मंडला, छिंदवाड़ा, बालाघाट, सिवनी, अनूपपुर, सीधी, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी, बैतूल एवं नर्मदापुरम सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से लगभग 250 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। चयन प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अपनी खेल प्रतिभा, तकनीकी दक्षता और प्रदर्शन क्षमता का परिचय दिया। विधा विशेषज्ञों द्वारा खिलाड़ियों के प्रदर्शन एवं तकनीकी कौशल का मूल्यांकन करते हुए विभिन्न भार वर्गों में जनजातीय कार्य विभाग की राज्य स्तरीय टीम का चयन किया गया।

– निष्पक्ष प्रतियोगिता के लिए नियुक्त हुए 36 ऑफिशियल्स

WhatsApp

जिला क्रीड़ा प्रभारी अधिकारी श्री पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता को निष्पक्ष, पारदर्शी और खेल भावना के अनुरूप संपन्न कराने के लिए लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गई हैं। इसके तहत कराते प्रतियोगिता के लिए 17 तथा ताइक्वांडो के लिए 19 ऑफिशियल्स नियुक्त किए गए हैं। इसके अलावा प्रतियोगिता में फील्ड ऑफिसर श्री डी.एस. धुर्वे, भोपाल भी उपस्थित रहेंगे।

– राज्य स्तरीय आयोजन से जिले को मिलेगी खेलों की नई पहचान

डिंडौरी में इतने बड़े स्तर पर शालेय राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन जिले के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे जिले में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहन मिलने के साथ स्थानीय स्तर पर भी युवा खिलाड़ियों को खेलों के प्रति प्रेरणा मिलेगी। वहीं प्रदेश के विभिन्न जिलों से आने वाले खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों की सहभागिता से जिले को राज्य स्तरीय खेल गतिविधियों के केंद्र के रूप में पहचान बनाने का अवसर मिलेगा। 23 नवंबर से शुरू होने वाली इस प्रतियोगिता में चार दिनों तक ताइक्वांडो और कराते के मुकाबलों में प्रदेश के उभरते खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment