—Advertisement—

डिंडौरी के 86 वनग्रामों को राजस्व ग्राम बनाने की प्रक्रिया तेज 

एडीटर: Chetram Rajpoot October 31, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– 26 वनग्रामों की अधिसूचना प्रकाशित, शेष ग्रामों के अधिकार अभिलेख तैयार करने के कलेक्टर ने दिए निर्देश

डिंडौरी न्यूज । जिले के वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने की प्रक्रिया को गति देने के लिए कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व एवं वन विभाग की संयुक्त बैठक आयोजित की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्री जे.पी. यादव, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रियांशी जैन, तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार, पटवारी, बीट गार्ड सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

      बैठक में जिले के वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने के लिए अब तक हुई प्रगति की समीक्षा की गई। जिले में कुल 86 वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने की कार्यवाही प्रचलित है। इनमें से 26 वनग्रामों की अधिसूचना प्रकाशित कर प्रकरण दर्ज किए जा चुके हैं। शेष वनग्रामों के अधिकार अभिलेख तैयार करने की प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण करने के लिए कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

     कलेक्टर ने राजस्व एवं वन विभाग के अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने तथा वनग्रामों से संबंधित अभिलेखीय कार्यवाही में तेजी लाने के निर्देश दिए, ताकि निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार सभी वनग्रामों को राजस्व ग्रामों में परिवर्तित करने की कार्यवाही समय-सीमा में पूर्ण की जा सके।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment