—Advertisement—

मध्यप्रदेश में चार आईपीएस अधिकारियों के तबादले, सागर और देवास के एसपी बदले

एडीटर: Chetram Rajpoot October 27, 2026

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

– गृह विभाग ने जारी किए आदेश, अनुराग सुजानिया और पुनीत गेहलोत को पुलिस मुख्यालय भोपाल में नई पदस्थापना

भोपाल न्यूज । मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने भारतीय पुलिस सेवा (भा.पु.से.) के चार अधिकारियों की पदस्थापना में अस्थायी बदलाव करते हुए तबादला आदेश जारी किया है। 27 अक्टूबर 2026 को जारी आदेश के अनुसार, सागर और देवास जिले के पुलिस अधीक्षकों सहित चार आईपीएस अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है। यह व्यवस्था आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी अनुराग सुजानिया, जो वर्तमान में सागर जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ थे, उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, 2016 बैच के आईपीएस अधिकारी संजीव कुमार सिन्हा को 14वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर से स्थानांतरित कर सागर जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

इसी क्रम में 2017 बैच के आईपीएस अधिकारी पुनीत गेहलोद, जो देवास जिले के पुलिस अधीक्षक के पद पर कार्यरत थे, उन्हें सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल पदस्थ किया गया है। जबकि 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी आदित्य मिश्रा, जो बालाघाट जिले के पुलिस अधीक्षक थे, उन्हें देवास जिले का नया पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

गृह विभाग के आदेश पर मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार हस्ताक्षर किए गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

– चार अधिकारियों की नई पदस्थापना

– अनुराग सुजानिया (2014 बैच): पुलिस अधीक्षक, सागर से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल।

– संजीव कुमार सिन्हा (2016 बैच): सेनानी, 14वीं वाहिनी, विसबल ग्वालियर से पुलिस अधीक्षक, सागर।

– पुनीत गेहलोत (2017 बैच): पुलिस अधीक्षक, देवास से सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय भोपाल।

– आदित्य मिश्रा (2018 बैच): पुलिस अधीक्षक, बालाघाट से पुलिस अधीक्षक, देवास।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment