—Advertisement—

नवोदय विद्यालय धमनगांव में कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश का मौका, 30 सितंबर तक होंगे ऑनलाइन आवेदन

एडीटर: Chetram Rajpoot September 7, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज । पी.एम. श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, जिला डिंडोरी में शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। प्रवेश के इच्छुक पात्र विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 सितंबर 2026 निर्धारित की गई है।

जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव द्वारा जारी जानकारी के अनुसार कक्षा 9वीं में प्रवेश के साथ ही कक्षा 11वीं में कला/मानविकी एवं विज्ञान संकाय में प्रवेश के लिए भी ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक विद्यार्थी प्रवेश संबंधी पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य दिशा-निर्देशों की जानकारी प्राप्त कर निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार आवेदन कर सकते हैं।

– नवोदय समिति की वेबसाइट से करें आवेदन

अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के लिए जवाहर नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाना होगा। आवेदन प्रक्रिया पूरी करने से पहले अभ्यर्थियों को पात्रता एवं आवश्यक निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ने की सलाह दी गई है, ताकि आवेदन में किसी प्रकार की त्रुटि न हो।

विद्यालय प्रबंधन ने प्रवेश के इच्छुक विद्यार्थियों एवं अभिभावकों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार न करते हुए समय रहते ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें। 30 सितंबर 2026 के बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। प्रवेश परीक्षा एवं चयन प्रक्रिया जवाहर नवोदय विद्यालय समिति के निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार होगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment