– कलश वंदन के साथ हुआ अभिनंदन, अमरपुर मंडल से बम्हनी मंडल की ओर रवाना हुई यात्रा
डिंडौरी। सामाजिक समरसता और एकजुटता का संदेश लेकर निकली समरसता संकल्प यात्रा बुधवार, 2 सितंबर 2026 को अमरपुर मंडल के भानपुर स्थित संदीपिनी स्कूल पहुंची। यात्रा के पहुंचने पर क्षेत्र की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साह एवं उमंग के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान कलश वंदन कर यात्रा का अभिनंदन किया गया।
समरसता संकल्प यात्रा के भानपुर पहुंचने पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की मौजूदगी रही। कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह के साथ यात्रा का स्वागत करते हुए सामाजिक एकता, भाईचारे और समरसता के संदेश को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
– भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज तेकाम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष परशराम नागेश, अमरपुर मंडल अध्यक्ष आकाश नामदेव, राम कुमार बनवासी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान यात्रा के उद्देश्य और सामाजिक समरसता के महत्व को लेकर कार्यकर्ताओं एवं उपस्थित लोगों में उत्साह देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना ही समरसता का मूल उद्देश्य है।
– भानपुर से बम्हनी मंडल में हुआ यात्रा का प्रवेश
भानपुर में कार्यक्रम एवं स्वागत के बाद समरसता संकल्प यात्रा को बम्हनी मंडल की ओर रवाना किया गया। अमरपुर मंडल से यात्रा के बम्हनी मंडल में प्रवेश के दौरान कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक यात्रा को आगे बढ़ाया। इस दौरान सामाजिक एकता और समरसता के संदेश को गांव-गांव तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया। समरसता संकल्प यात्रा के आयोजन को लेकर क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह दिखाई दिया और बड़ी संख्या में लोगों ने इसमें सहभागिता की।
