—Advertisement—

रिक्त सेक्टरों में तकनीकी अमला तैनात: जिला पंचायत CEO ने 7 उपयंत्रियों को सौंपा अतिरिक्त प्रभार

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot August 25, 2026

—Advertisement—

– डिंडौरी, समनापुर, करंजिया और शहपुरा जनपदों के विभिन्न सेक्टरों की जिम्मेदारी तय, आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगा आदेश

डिंडौरी। जिले में ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए जिला पंचायत डिंडौरी ने सात उपयंत्रियों को अतिरिक्त कार्यदायित्व सौंपा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा जारी आदेश में जनपद पंचायत डिंडौरी, शहपुरा, समनापुर एवं करंजिया के रिक्त सेक्टरों में निर्माण कार्यों की निगरानी एवं तकनीकी कार्यों के लिए उपयंत्रियों की जिम्मेदारी तय की गई है।

जारी आदेश के अनुसार, पत्र क्रमांक 1222/स्था./ग्रामसे/2026 के तहत जनपद पंचायतों के रिक्त सेक्टरों में ग्राम पंचायतों के निर्माण कार्यों का सुचारु रूप से संपादन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संबंधित उपयंत्रियों को उनके वर्तमान कार्य के साथ-साथ नवीन कार्यदायित्व सौंपे गए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था अगामी आदेश तक प्रभावशील रहेगी।

– इन उपयंत्रियों को मिली नई जिम्मेदारी

आदेश के अनुसार वाटरशेड एवं मनरेगा से जुड़े उपयंत्रियों सहित कुल सात कर्मचारियों को अलग-अलग जनपद एवं सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

– श्री खेलेंद्र पटले, वाटरशेड, डिंडौरी को जनपद पंचायत समनापुर के समनापुर सेक्टर का दायित्व सौंपा गया है।

– श्री आदित्य शर्मा, वाटरशेड, डिंडौरी को जनपद पंचायत समनापुर के क्विटी सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

– श्री राजकुमार, वाटरशेड, डिंडौरी को जनपद पंचायत करंजिया के रूसा सेक्टर का दायित्व सौंपा गया है।

– श्री आदित्य चौबे, वाटरशेड, डिंडौरी को जनपद पंचायत करंजिया के गोरखपुर सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

– श्री आदित्य खत्री, वाटरशेड, डिंडौरी को जनपद पंचायत डिंडौरी के विक्रमपुर सेक्टर का कार्यदायित्व सौंपा गया है।

– श्री ए.एच. खान, मनरेगा, शहपुरा को जनपद पंचायत शहपुरा के बिछिया सेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

– श्री संदीप शुक्ला, शहपुरा को जनपद पंचायत शहपुरा के संग्रामपुर सेक्टर का दायित्व सौंपा गया है।

– निर्माण कार्यों की निगरानी पर रहेगा जोर

जिला पंचायत के आदेश का मुख्य उद्देश्य रिक्त सेक्टरों में तकनीकी अमले की उपलब्धता सुनिश्चित कर ग्राम पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों को प्रभावित होने से बचाना है। उपयंत्रियों को अपने मूल कार्य के साथ अतिरिक्त दायित्व सौंपे जाने से संबंधित क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की तकनीकी निगरानी, मूल्यांकन, कार्यों की प्रगति एवं गुणवत्ता से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

 

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment