– सृष्टि देशमुख गौड़ा रीवा CEO तो अभिषेक चौधरी ग्वालियर निगम आयुक्त बने
भोपाल । मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और फील्ड में नए अधिकारियों को जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से एक बड़ा फेरबदल किया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने 21 अगस्त 2026 को दो अलग-अलग आदेश जारी कर 32 IAS (भारतीय प्रशासनिक सेवा) और 4 SAS (राज्य प्रशासनिक सेवा) अधिकारियों के तबादले किए हैं।
मुख्य सचिव अशोक वर्णवाल के हस्ताक्षर से जारी सूची में 2016 से 2024 बैच के IAS अफसरों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इनमें कई जिलों के जिला पंचायत CEO, नगर निगम आयुक्त और SDM बदले गए हैं। वहीं, राज्य प्रशासनिक सेवा की सूची उप सचिव (कार्मिक) अर्चना सोलंकी के हस्ताक्षर से जारी हुई है।
– प्रमुख आईएएस (IAS) अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं
– श्रीमती सृष्टि देशमुख गौड़ा (2019): अपर कलेक्टर, खण्डवा से सीईओ, जिला पंचायत, रीवा।
– श्री अभिषेक चौधरी (2018): सीईओ, जिला पंचायत, धार से आयुक्त, नगर पालिक निगम, ग्वालियर।
– श्री संघ प्रिय (2018): आयुक्त, नगर निगम, ग्वालियर से सीईओ, जिला पंचायत, सिंगरौली।
– डॉ. नागार्जुन बी. गौड़ा (2019): सीईओ, जिला पंचायत, खण्डवा से आयुक्त, नगर निगम सतना एवं सीईओ, स्मार्ट सिटी (अतिरिक्त प्रभार)।
– श्री जगदीश कुमार गोमे (2016): सीईओ, जिला पंचायत, सिंगरौली से सीईओ, जिला पंचायत, सागर।
– श्री अक्षय कुमार तेम्रावाल (2018): सीईओ, जिला पंचायत, दतिया से अपर आयुक्त, नगर निगम, भोपाल।
– सुश्री संजना जैन (2016): अपर कलेक्टर, मैहर से उप सचिव, जल संसाधन विभाग, भोपाल।
– श्री विवेक के.वी. (2020): सीईओ, जिला पंचायत, सागर से सीईओ, जबलपुर विकास प्राधिकरण (JDA)।
– श्री अभिषेक सराफ (2020): सीईओ, जिला पंचायत, बालाघाट से अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल।
– सुश्री काजल जावला (2019): सीईओ, जिला पंचायत, बड़वानी से अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केंद्र, भोपाल।
– 2024 बैच के 9 युवा अफसरों को मिली SDM की कमान
प्रशासनिक कसावट के तहत 2024 बैच के सहायक कलेक्टरों को विभिन्न अनुभागों में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व/SDM) के पद पर तैनात किया गया है।
– श्री आशीष कुमार: SDM बीना (जिला सागर)
– श्री अनिकेत शांडिल्य: SDM बैहर (जिला बालाघाट)
– श्री आकाश अग्रवाल: SDM मझौली (जिला सीधी)
– श्री पाटिल आशीष अशोक: SDM कुक्षी (जिला धार)
– श्री सुशिर श्रीकृष्ण श्रीराम: SDM देवसर (जिला सिंगरौली)
– श्री कुलदीप पटेल: SDM बिछिया (जिला मण्डला)
– श्री जामदार फरहान इरफान: SDM शाहपुरा (जिला डिंडोरी)
– श्री ठाकरे ऋषिकेश विजय: SDM बिजावर (जिला छतरपुर)
– सुश्री नवकिरण कौर: SDM डबरा (जिला ग्वालियर)
–
राज्य प्रशासनिक सेवा (SAS) अधिकारियों के तबादले
1. श्रीमती अनुपमा चौहान (RR 2006): सीईओ, जिला पंचायत, शाजापुर से अपर कलेक्टर, जिला हरदा।
2. श्री शैलेन्द्र सिंह सोलंकी (RR 2007): सीईओ, जिला पंचायत, सीधी से सीईओ, जिला पंचायत, शाजापुर।
3. श्री मेहताब सिंह गुर्जर (RR 2008): सीईओ, जिला पंचायत, रीवा से उप सचिव, खनिज साधन विभाग, भोपाल।
4. श्री गणेश कुमार जायसवाल (RR 2012): अपर संचालक, जनसंपर्क संचालनालय से सीईओ, जिला पंचायत, बैतूल।
सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नवीन पद पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
