Dindori Today News, डिंडौरी न्यूज़। नप में पदस्थ उपयंत्री अशोक दीक्षित जिस तरह धड़ल्ले से डिंडौरी नगर परिषद में घपलों घोटाले कर लाखों रुपए खुर्द बुर्द कर रहें हैं, जिसे देखकर उपयंत्री की राजनीतिक और प्रशासनिक रसूख का अंदाजा लगाया जा सकता है। नगर परिषद डिंडौरी में भले ही अशोक दीक्षित महज उपयंत्री के पद पर पदस्थ है लेकिन जन चर्चा अनुसार नप डिंडौरी के सुपर अध्यक्ष और सुपर सीएमओ इन्हें ही बताया जा रहा हैं, इनके इशारे पर ही नप में इन दिनों सरकारी धन का बंदरबांट और अव्यवस्था चरम पर है..?
उपयंत्री अशोक दीक्षित के घपले घोटालों की फ़ेहरिस्त लम्बी है, ये महाशय जहाँ भी पदस्थ रहें वहाँ करप्शन कर बंदरबांट के मंसूबे को बखूबी अंजाम देते हुए शासन को जमकर पलीता लगाया गया है ,सरकारी धन पर हाथ साफ़ करने के आदि उपयंत्री इन दिनों डिंडौरी नगर परिषद में सोलर लाइट, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण खरीदी, कायाकल्प समेत अन्य कार्यो में नियमो को धता बताते हुए मनमानी कर रहे हैं।
ऐसा ही मामला पिछले वर्ष सामने आया था, जब नगर पालिका परिषद छतरपुर के सीएमओ ने पहले 2022 और दोबारा दिनाँक 20/12/2023 को सीएमओ डिंडौरी को पत्र प्रेषित कर अग्रिम लाखों रुपए की राशि दबाकर बैठे अशोक दीक्षित के वेतन से कटोत्रा कर छतरपुर निकाय के खाते में जमा कराए जाने का लेख किया था।
– ये है पूरा मामला
सीएमओ छतरपुर ने कार्यालयीन पत्र क्र. 328 दिनांक 18.01.2022 एवं पत्र क्र. 1450 दिनांक 07.03.2022 के माध्यम से सीएमओ डिंडौरी को पत्र लिखकर उल्लेख किया है कि निकाय में पदस्थ अशोक दीक्षित, उपयंत्री को विभिन्न प्रयोजन हेतु अग्रिम राशि प्रदाय किया गया था।
दशहरा मैदान में अस्थाई विद्युत व्यवस्था हेतु राशि रूपये 5,000/- मेला जलबिहार वर्ष, 2019-20 संचालन हेतु – राशि रूपये 8,50,000/-, स्थानांतरण अग्रिम- राशि रूपये 67,000/-, कुल राशि 9,22,000/-, प्राप्तानुसार लंबित राशि 9,22,000/- के समायोजन हेतु पूर्व में भी संदर्मित पत्रों के माध्यम से आपको एवं श्री अशोक दीक्षित को पत्राचार किया गया है। परन्तु लंबित अग्रिम राशि समायोजन के संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं की गयी है। चूंकि निकाय में लंबित राशि समायोजन किये जाने हेतु स्थानीय निधि संपरीक्षा सागर एवं महालेखाकार ग्वालियर द्वारा आपत्ति ली जा रही है। जिसकी जानकारी दूरभाष पर श्री दीक्षित को दे दी गयी थी।
अशोक दीक्षित, उपयंत्री (विद्युत) द्वारा आज दिनांक तक उक्त समायोजन हेतु न ही देयक प्रस्तुत किये गये है और न ही अग्रिम राशि 9,22,000/- जमा करायी गयी है। लंबित अग्रिम राशि 9,22,000/- के. समायोजन हेतु श्री दीक्षित की देय चेतन से किस्तों का निर्धारण कर कटौत्रा राशि निकाय के भारतीय स्टेट बैंक में संचालित खाता क्र. 53031801275 जिसका आई.एफ.एस.सी. कोर्ड sbin003245 में जमा करावे। अन्यथा की स्थिति में उपरोक्तानुसार अग्रिम राशि 9,22,000/- के समायोजन हेतु संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास म०प्र० भोपाल की ओर प्रस्ताव प्रेषित किया जावेगा। जिसकी जबावदेही स्वतः आपकी होगी।
– उपयंत्री पर सीएमओ मेहरबान क्यों…?
जब इस संबंध में सीएमओ सतेंद्र सलवार से बात की गई तो पहले उन्होंने जानकारी होने से इंकार किया गया,उन्होंने नप में पदस्थ चौकसे से जानकारी लेने की बात कहते हुए मामले से पल्ला झाड़ते हुए नजर आए, वही स्थापना शाखा प्रभारी का कहना है कि उपयंत्री की वेतन कटौती नही की जा रही हैं। ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि उपयंत्री अशोक दीक्षित पर सीएमओ सतेंद्र सलवार आखिर क्यों मेहरबान हैं…?
वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।
वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।