—Advertisement—

Dindori News : BJP विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने मंच में CM को सौंपा ज्ञापन, MP फग्गनसिंह ने उठाया रोजगार का मुद्दा

एडीटर: Chetram Rajpoot August 16, 2024
— Oplus_131072

—Advertisement—

Slide 1
Slide 2
Slide 3

 

डिंडौरी। रक्षाबंधन एवं श्रावण उत्सव कार्यक्रम में सीएम मोहन यादव ने शिरकत की, सभा को संबोधित करते हुए फग्गनसिंह कुलस्ते ने कहा कि नगर परिषद का स्वयं का भवन नही है, लोगो का पलायन हो रहा है यहाँ रोजगार के लिए उद्योग लगाने की उम्मीद जताई है।

WhatsApp
     सभा को सम्बोधित करते हुए Mla ओमप्रकाश धुर्वे

वही शहपुरा विधायक ओमप्रकाश धुर्वे ने सीएम की तारीफ करते हुए पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा, उन्होंने कहा कि डिडौरी जिले में बड़ी संख्या में पलायन हो रही हैं, मजदूर काम करने महानगरो की ओर जाते हैं वह तीज त्यौहार में वापस लौटते है।

 

Advertisement

उन्होंने कहा कि बंजर पड़त भूमि को ओधोगिक क्षेत्र घोषित करने की माँग की, उन्होंने कहा कि जिले के बांध सिर्फ मछली पकड़ने के काम आ रहे है, 20 बांधो में नहर नही बनाया गया है, सिचाईं के लिए आदिवासियों को निशुल्क विद्युत प्रदान करने का प्रावधान है लेकिन जब नदी नालों के किनारे विद्युतीकरण नही है तो सिचाईं कैसे होगी।

 

WhatsApp

ओमप्रकाश धुर्वे ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि सीएम को ज्ञापन सौंप रहा हूँ, आप लोग भी खड़े होकर समर्थन करें, उन्होंने मंच में सीएम को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया है।

 

एडीटर

Chetram Rajpoot

वर्ष 2010 से जमीनी स्तर पर खोजी पत्रकारिता कर रहे हैं, भेदभाव से परे न्याय, समानता, भाईचारा के बुनियादी उसूलों के साथ समाज के अंतिम व्यक्ति की आवाज शासन - प्रशासन तक पहुंचाने प्रतिबद्ध हैं।...