होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

एनसीसी कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे ने जवाहर नवोदय विद्यालय का किया निरीक्षण

akvlive.in

Published

– कैडेट्स ने प्रस्तुत किया शानदार मार्च पास्ट, विद्यार्थियों को अनुशासन और राष्ट्रसेवा के लिए किया प्रेरित

डिंडौरी न्यूज । पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय धमनगांव, डिंडौरी में यूनिट-4 एमपी सीटीआर एनसीसी, जबलपुर के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे ने विद्यालय का निरीक्षण किया। उनके विद्यालय पहुंचने पर प्रभारी प्राचार्य श्रीमती अलका विश्वकर्मा एवं एनसीसी प्रभारी चीफ ऑफिसर श्रीमती अनुपमा पी. सुंदरम ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

कमांडिंग ऑफिसर के सम्मान में विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स ने अनुशासन एवं उत्साह से भरपूर आकर्षक मार्च पास्ट परेड प्रस्तुत की। कैडेट्स की शानदार प्रस्तुति ने कार्यक्रम में मौजूद विद्यार्थियों एवं शिक्षकों का ध्यान आकर्षित किया। मार्च पास्ट के दौरान कैडेट्स ने अपने प्रशिक्षण, अनुशासन और टीम भावना का प्रभावी प्रदर्शन किया।

– विद्यार्थियों को दिया प्रेरणात्मक संबोधन

निरीक्षण के दौरान विद्यालय के बहुउद्देशीय कक्ष में कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे ने एनसीसी छात्र-छात्राओं को प्रेरणात्मक संबोधन दिया। उन्होंने विद्यार्थियों से एनसीसी के महत्व और इससे मिलने वाले जीवनोपयोगी अनुभवों पर चर्चा करते हुए कहा कि एनसीसी केवल सैन्य प्रशिक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, निर्णय लेने की क्षमता और राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करने का सशक्त माध्यम है।

उन्होंने कैडेट्स को एनसीसी की विभिन्न गतिविधियों में सक्रिय रूप से सहभागिता करने तथा अपने निर्धारित लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए निरंतर मेहनत और लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को समय का सदुपयोग करने, अनुशासित जीवनशैली अपनाने और देशहित में अपनी भूमिका निभाने का संदेश दिया।

– एनसीसी कार्यालय और भोजनालय की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे ने विद्यालय भ्रमण के दौरान एनसीसी कार्यालय एवं भोजनालय कक्ष का भी निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय में भोजन की गुणवत्ता, साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही एनसीसी कैडेट्स के प्रशिक्षण, गतिविधियों एवं उनसे संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी भी प्राप्त की।

उन्होंने विद्यालय के एनसीसी छात्र-छात्राओं द्वारा की जा रही गतिविधियों और उनकी प्रगति की सराहना करते हुए कैडेट्स को आगामी गतिविधियों में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया। उनके मार्गदर्शन से विद्यार्थियों में उत्साह और आत्मविश्वास का संचार हुआ।

एनसीसी प्रभारी चीफ ऑफिसर श्रीमती अनुपमा पी. सुंदरम ने कमांडिंग ऑफिसर कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे के विद्यालय भ्रमण, निरीक्षण एवं प्रेरणादायी मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक श्री के.एल. महोबिया, श्री धर्मेंद्र सिंह सोनकर, सुनीता गुप्ता, रामानंद, मधुवंत धुर्वे, राहुल कुमार, विश्व दीपक त्रिपाठी, शिवानी राणा, उमा मिश्रा सहित अन्य शिक्षक एवं एनसीसी कैडेट्स उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेंद्र सिंह सोनकर ने किया, जबकि फोटोग्राफी का कार्य श्री विचित्र सिंह ने किया।

कर्नल सिद्धार्थ सुर्वे के निरीक्षण एवं मार्गदर्शन से विद्यालय के एनसीसी कैडेट्स में विशेष उत्साह देखने को मिला। उनके प्रेरणादायी संबोधन ने विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व और राष्ट्रसेवा के मूल्यों के साथ अपने भविष्य के लक्ष्यों की ओर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..