होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

बारिश में ढहा कच्चा मकान, मलबे में दबकर 7 वर्षीय मासूम की मौत : पीड़ित परिवार के घर पहुंचीं कलेक्टर

akvlive.in

Published

– घटना के बाद मौके पर पहुंचा प्रशासन, कलेक्टर ने पीड़ित परिवार से मिलकर हरसंभव सहायता का दिया भरोसा

डिंडौरी न्यूज । जिले में लगातार हो रही बारिश के बीच गाड़ासरई थाना क्षेत्र के ग्राम नदिया टोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया। अधिक बारिश के कारण एक कच्चा मकान अचानक ढह गया, जिसकी चपेट में आने से 7 वर्षीय बालक राजा आर्मो पिता विश्राम आर्मो की मौत हो गई। घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। राजस्व एवं पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लेते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की। प्रशासन द्वारा घटना की जांच के साथ पंचनामा सहित अन्य वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

– कलेक्टर ने परिजनों से मिलकर जताई संवेदना

हादसे की जानकारी मिलने के बाद कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया पीड़ित परिवार से मिलने ग्राम नदिया टोला पहुंचीं। उन्होंने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर घटना पर गहरी संवेदना व्यक्त की और परिवार को हरसंभव प्रशासनिक सहायता उपलब्ध कराने का भरोसा दिलाया।

कलेक्टर ने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि पीड़ित परिवार को शासन के नियमानुसार मिलने वाली सहायता में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने तहसीलदार एवं पटवारी को आरबीसी 6(4) के तहत प्रकरण तैयार करने के निर्देश दिए।

– नियमानुसार आर्थिक सहायता सहित अन्य लाभों की प्रक्रिया शुरू

प्रशासन द्वारा पीड़ित परिवार की पात्रता के आधार पर शासन की विभिन्न योजनाओं एवं उपलब्ध कराए जा सकने वाले लाभों की जानकारी भी तैयार की जा रही है। अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि परिवार को नियमानुसार हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

प्रशासन की ओर से घटना से संबंधित आवश्यक दस्तावेज एवं प्रक्रिया पूरी करने का काम भी किया जा रहा है, ताकि पात्र सहायता परिवार को समय पर उपलब्ध कराई जा सके।

– ग्रामीणों ने कलेक्टर के सामने रखीं समस्याएं

कलेक्टर के गांव पहुंचने के दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने भी अपनी विभिन्न समस्याएं उनके समक्ष रखीं। ग्रामीणों ने विशेष रूप से गांव की सड़क की समस्या से अवगत कराते हुए इसके शीघ्र निराकरण की मांग की।

कलेक्टर ने ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और सड़क संबंधी समस्या का शीघ्र निराकरण कराने का आश्वासन दिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बच्चों को नियमित रूप से स्कूल भेजने तथा उनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की अपील भी की।

– अधिकारियों ने लिया घटनास्थल का जायजा

घटना के बाद प्रशासन एवं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी मौके पर मौजूद रहे। पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और पीड़ित परिवार को शासन के प्रावधानों के अनुरूप सहायता दिलाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जा रही है।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक श्री आशीष खरे, एसडीएम बजाग श्री अक्षय डिगरसे सहित संबंधित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे। बारिश के मौसम में कच्चे मकानों और जर्जर भवनों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा को लेकर यह हादसा एक बार फिर गंभीर चिंता सामने लाता है। ऐसे में प्रशासन द्वारा संवेदनशील एवं जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले परिवारों की सुरक्षा और समय पर सहायता सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें