होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मिलावटी घी की आशंका पर डिंडौरी में खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापेमारी, 41.7 लीटर घी जब्त

akvlive.in

Published

– खाद्य सुरक्षा टीम ने कई किराना दुकानों का किया निरीक्षण, घी के नमूने जांच के लिए भोपाल भेजे जाएंगे

डिंडौरी न्यूज । जिले में दूध एवं दुग्ध उत्पादों में मिलावट की आशंका को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने खाद्य प्रतिष्ठानों के खिलाफ सघन जांच अभियान शुरू किया है। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा गठित टीम ने सोमवार को डिंडौरी शहर सहित विभिन्न क्षेत्रों में किराना एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। कार्रवाई के दौरान एक प्रतिष्ठान से अलग-अलग ब्रांड का कुल 41.7 लीटर घी जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत 30,405 रुपये बताई गई है।

प्रशासन की इस कार्रवाई का उद्देश्य बाजार में उपलब्ध खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता सुनिश्चित करना और मिलावटी खाद्य सामग्री की बिक्री पर प्रभावी अंकुश लगाना है। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने प्रतिष्ठानों में उपलब्ध खाद्य पदार्थों का निरीक्षण किया तथा संदेहास्पद उत्पादों के नमूने संग्रहित किए।

– साहू किराना स्टोर से 41.7 लीटर घी जब्त

खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा डिंडौरी नगर के भाई किशोर कुमार-मुकेश कुमार, मेन रोड डिंडौरी, गुरु नानक किराना, पुरानी डिंडौरी तथा मीना सुपर बाजार, डिंडौरी का निरीक्षण किया गया। इसी क्रम में पुरानी डिंडौरी स्थित साहू किराना स्टोर में जांच के दौरान डीएफ गोल्ड काउ घी एवं औषधा ब्रांड घी की कुल 41.7 लीटर मात्रा जब्त की गई।

जब्त घी की अनुमानित कीमत 30,405 रुपये है। खाद्य सुरक्षा टीम ने संबंधित घी के नमूने भी संग्रहित किए हैं, जिन्हें गुणवत्ता एवं मिलावट की जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला, भोपाल भेजा जा रहा है।

– जांच रिपोर्ट के बाद होगी आगे की कार्रवाई

प्रशासन के अनुसार फिलहाल घी के नमूनों को प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जा रहा है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद उसमें सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं संबंधित नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी। यानी जब्त किए गए घी में मिलावट अथवा गुणवत्ता संबंधी किसी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि प्रयोगशाला जांच के बाद ही हो सकेगी।

– समनापुर और मानिकपुर में भी दुकानों की जांच

अभियान के तहत जिले के अन्य क्षेत्रों में भी खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच की गई। नायब तहसीलदार समनापुर एवं कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी द्वारा किराना दुकानों का निरीक्षण किया गया। टीम ने ग्राम मानिकपुर स्थित रोहित किराना स्टोर तथा समनापुर स्थित संजय किराना स्टोर सहित कुल तीन किराना प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।इस दौरान दुकानों में उपलब्ध खाद्य सामग्री की गुणवत्ता, उपलब्धता एवं संबंधित आवश्यक पहलुओं की जांच की गई तथा आवश्यकतानुसार कार्रवाई की गई।

– मिलावट के खिलाफ अभियान जारी रखने के निर्देश

जिला प्रशासन ने आमजन के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर लगातार निगरानी रखने की बात कही है। प्रशासन का कहना है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट के विरुद्ध जांच और कार्रवाई का अभियान आगे भी जारी रहेगा।

कार्रवाई के दौरान एसडीएम डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन, तहसीलदार श्री शशांक शेण्डे सहित संबंधित अधिकारी एवं जांच दल के सदस्य उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें