होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

CM मोहन यादव से मिला बैगा समाज का प्रतिनिधिमंडल, राज्य स्तरीय बैगा विकास प्राधिकरण गठन सहित विभिन्न मांगों पर सौंपा ज्ञापन

akvlive.in

Published

– मंडला-डिंडौरी सहित कई जिलों के प्रतिनिधियों ने पारंपरिक सम्मान के साथ किया स्वागत, मुख्यमंत्री ने समस्याओं के समाधान और विकास कार्यों पर दिया सकारात्मक आश्वासन

भोपाल। मंडला एवं डिंडौरी जिले सहित अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, बालाघाट सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों से पहुंचे बैगा आदिम जनजाति समाज विकास एवं कल्याण संगठन, मध्यप्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने भोपाल स्थित राजकीय विमानतल पर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठजनों एवं पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का मोर कलगी, पारंपरिक पगड़ी, राष्ट्रीय मानव प्रतीक चिन्ह नागा बैगा-नागा बैगिन प्रतिमा तथा पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।

भेंट के दौरान बैगा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आदिवासी एवं विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से समाज के सामाजिक एवं आर्थिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिला है। इसके लिए समाज की ओर से मुख्यमंत्री एवं राज्य सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया गया।

प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के समक्ष वर्ष 2018 से लंबित बैगा राज्य स्तरीय विकास प्राधिकरण के गठन एवं नियुक्ति का मुद्दा प्रमुखता से उठाते हुए समाज से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण सामाजिक, विकासात्मक एवं स्थानीय समस्याओं के संबंध में विस्तृत ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी मांगों एवं सुझावों को गंभीरतापूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि सरकार इन विषयों पर गंभीरता से विचार कर ठोस एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करेगी।

बैठक के दौरान बैगा समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को मंडला एवं डिंडौरी जिलों में आयोजित होने वाले आगामी सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शामिल होने का आमंत्रण भी दिया। विशेष रूप से मंडला जिले के कान्हा क्षेत्र अंतर्गत खटिया-मोचा में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कर्मा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने का आग्रह किया गया, जिसे मुख्यमंत्री ने सहर्ष स्वीकार करते हुए अपनी सकारात्मक सहमति प्रदान की।

समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में विशेष पिछड़ी जनजाति समूह (पीवीटीजी) के रूप में बैगा समाज सहित समस्त आदिवासी समुदाय के सम्मान, संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका एवं सर्वांगीण विकास के लिए लगातार महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। इन प्रयासों के लिए समाज ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया ।

बैगा आदिम जनजाति समाज विकास एवं कल्याण संगठन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री द्वारा आत्मीय संवाद, मार्गदर्शन एवं समाज की बात गंभीरता से सुनने के लिए उनका विशेष धन्यवाद ज्ञापित किया। साथ ही समाज के सभी सामाजिक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं सदस्यों के प्रति भी आभार व्यक्त करते हुए सामाजिक एकता, संगठन और समाज के उत्थान के लिए निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।

इस अवसर पर मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, बालाघाट सहित विभिन्न जिलों से आए बैगा समाज के पदाधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाज के सदस्य उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन के सह सचिव गुलाब सिंह मरावी (मोहताड़ीया) सहित अन्य प्रतिनिधियों ने समाज की ओर से मुख्यमंत्री के प्रति जोहार एवं आभार व्यक्त किया।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें