होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

मेडिकल स्टोर्स पर औषधि प्रशासन की सख्ती: एक्सपायरी दवाएं और बिना फार्मासिस्ट संचालित मेडिकल स्टोर पर औषधि प्रशासन का शिकंजा

akvlive.in

Published

– एक्सपायरी दवाएं, दस्तावेजों में खामियां और फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति मिली

– नियमों के उल्लंघन पर नोटिस जारी, भविष्य में कड़ी कार्रवाई की चेतावनी

डिंडौरी न्यूज । जिले में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध कराने तथा दवा दुकानों के संचालन में नियमों का पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से औषधि प्रशासन विभाग ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में 27 जुलाई को मेहंदवानी, कठोतिया एवं किसलपुरी क्षेत्र में संचालित विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान कई दुकानों में गंभीर अनियमितताएं सामने आने पर विभाग ने सख्त रुख अपनाते हुए एक मेडिकल स्टोर को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया, जबकि अन्य के विरुद्ध कारण बताओ नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

औषधि प्रशासन की टीम ने निरीक्षण के दौरान राजा मेडिकल स्टोर्स, कुशल मेडिकल स्टोर्स, मनमोहन मेडिकल स्टोर्स, अब्दुल मेडिकल स्टोर्स, शिव शक्ति मेडिकल स्टोर्स सहित अन्य दवा दुकानों का निरीक्षण किया। जांच में कुछ मेडिकल स्टोर्स में एक्सपायरी दवाएं नियमित स्टॉक के साथ रखी मिलीं, जबकि कई दुकानों में आवश्यक अभिलेखों एवं दस्तावेजों का समुचित संधारण नहीं पाया गया। इसके अलावा कुछ स्थानों पर लाइसेंस की शर्तों के विपरीत फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति भी पाई गई, जिसे विभाग ने गंभीर उल्लंघन माना।

निरीक्षण के दौरान एक मेडिकल स्टोर में फार्मासिस्ट की अनुपस्थिति मिलने पर औषधि प्रशासन की टीम ने उसे तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। विभाग ने स्पष्ट किया कि संबंधित दुकान तभी दोबारा संचालित हो सकेगी, जब वहां नियमानुसार फार्मासिस्ट की उपस्थिति सुनिश्चित होगी।

निरीक्षण दल ने संबंधित मेडिकल स्टोर्स के संचालकों को निर्देश दिए कि वे औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम तथा उससे संबंधित सभी नियमों का कड़ाई से पालन करें। साथ ही जिन दुकानों में अनियमितताएं पाई गई हैं, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

औषधि प्रशासन विभाग ने कहा कि जिले में आमजन को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं मानक अनुरूप दवाएं उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से मेडिकल स्टोर्स का निरीक्षण अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेगा, ताकि दवा कारोबार में पारदर्शिता बनी रहे और मरीजों के स्वास्थ्य से किसी भी प्रकार का समझौता न हो।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..