—Advertisement—

डिंडौरी–मंडला मार्ग पर भीषण सड़क हादसा : दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में 03 युवकों की मौत

एडीटर: Chetram Rajpoot July 25, 2026

—Advertisement—

– कचनारी पेट्रोल पंप के पास दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार बनी काल, तीन बाइक सवारों की मौके पर मौत

डिंडौरी न्यूज डिंडौरी। जिले के डिंडौरी–मंडला मुख्य मार्ग पर शनिवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा कचनारी गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास हुआ, जहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भयावह थी कि तीनों बाइक सवारों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों मोटरसाइकिलें तेज रफ्तार में थीं। आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर के बाद दोनों वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक तीनों युवक दम तोड़ चुके थे। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस मृतकों की शिनाख्त कराने में जुटी है। हादसे के कारण कुछ समय तक मार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सुचारु कराया।

प्राथमिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और लापरवाही माना जा रहा है। पुलिस आसपास के लोगों के बयान दर्ज कर दुर्घटना के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।

यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन की आवश्यकता को उजागर करता है। पुलिस ने वाहन चालकों से निर्धारित गति सीमा का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment