होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0′ अभियान को मिली रफ्तार :  डिंडौरी में 27 स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम, 14 हजार से अधिक लोग हुए जागरूक

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में संचालित “नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0” अभियान के तहत जिलेभर में नशा मुक्ति को लेकर व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। विभिन्न थाना एवं चौकी क्षेत्रों में एक साथ चलाए गए इस अभियान के माध्यम से पुलिस ने लोगों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

अभियान के अंतर्गत बसों एवं ऑटो रिक्शाओं में नशा मुक्ति संबंधी पोस्टर और पम्पलेट चस्पा किए गए। इसके साथ ही जागरूकता रथ, कचरा संग्रहण वाहनों पर लगाए गए संदेश, एलईडी स्क्रीन, जगन्नाथ रथयात्रा, हाट-बाजार, बस स्टैंड, छात्रावास, ग्राम पंचायतों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने नागरिकों से सीधे संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

कार्यक्रमों में वाहन चालकों, यात्रियों, विद्यार्थियों, युवाओं, ग्रामीणों और आम नागरिकों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। पुलिस ने बताया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। इसलिए युवाओं को नशे की लत से बचाना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

अभियान के तहत जिले में कुल 27 स्थानों पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से लगभग 14,663 नागरिकों तक नशा मुक्ति का संदेश पहुंचाया गया। पुलिस का कहना है कि यह अभियान केवल जागरूकता तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नशे के विरुद्ध सामाजिक भागीदारी बढ़ाने और लोगों को सकारात्मक जीवनशैली अपनाने के लिए लगातार प्रयास किए जाएंगे।

जिला पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे से दूर रहें, अपने परिवार और आसपास के लोगों को भी नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करें तथा नशामुक्त डिंडौरी के निर्माण में सक्रिय सहयोग दें। पुलिस का मानना है कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयासों से ही नशे के खिलाफ प्रभावी लड़ाई लड़ी जा सकती है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें