—Advertisement—

मप्र में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: राज्य सरकार ने किया 66 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के अफसरों का तबादला, यहाँ देखें सूची

एडीटर: Chetram Rajpoot June 5, 2026

—Advertisement—

 

भोपाल। मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा प्रशासनिक कसावट लाने के उद्देश्य से मोहन यादव सरकार ने पुलिस महकमे में एक बहुत बड़ा फेरबदल किया है। राज्य शासन के गृह विभाग (मंत्रालय, वल्लभ भवन, भोपाल) द्वारा आज दिनांक 05 जून 2026 को राज्य पुलिस सेवा (रा.पु.से.) के अधिकारियों के बड़े पैमाने पर स्थानांतरण आदेश जारी किए गए हैं।

जारी किए गए आधिकारिक आदेश क्रमांक एफ-4/1/0005/2026-B-4-02(HOM) के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (नगरीय पुलिस) और उप सेनानी स्तर के कुल 66 वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उनके नवीन पदस्थापना स्थल पर तैनात किया गया है। यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार गृह विभाग के अपर सचिव आशीष भार्गव द्वारा हस्ताक्षरित है।

 

यहां देखें लिस्ट…

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment