होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में 24 घंटे सक्रिय रहेगा पेयजल कंट्रोल रूम, शिकायतों के त्वरित निराकरण के निर्देश

akvlive.in

Published

– ग्रीष्मकाल में पेयजल संकट से निपटने जिला प्रशासन अलर्ट

डिंडौरी न्यूज । भीषण गर्मी के बीच जिले में संभावित पेयजल संकट से निपटने के लिए जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया द्वारा ग्रीष्म ऋतु में पेयजल समस्याओं के त्वरित निराकरण एवं जल आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु जिला स्तरीय पेयजल कंट्रोल रूम गठन संबंधी संशोधित आदेश जारी किए गए हैं।

यह निर्णय मुख्यमंत्री के निर्देश एवं मध्यप्रदेश शासन के मुख्य सचिव द्वारा आयोजित वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए गए निर्देशों के अनुपालन में लिया गया है। जिला प्रशासन का उद्देश्य है कि शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कहीं भी पेयजल संकट उत्पन्न होने पर तत्काल कार्रवाई कर नागरिकों को राहत प्रदान की जा सके।

जारी आदेश के अनुसार कलेक्टर कार्यालय परिसर में विशेष पेयजल प्रकोष्ठ स्थापित किया गया है, जहां पेयजल संबंधी शिकायतों की प्रतिदिन निगरानी की जाएगी। प्राप्त शिकायतों का निराकरण नगरीय निकाय, ग्राम पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा जल निगम के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कराया जाएगा।

नागरिकों की सुविधा के लिए जिला कंट्रोल रूम का मोबाइल नंबर 7509199997 जारी किया गया है, जिस पर जिले के नागरिक पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। कंट्रोल रूम के संचालन हेतु श्री रंजीत सिंह ठाकुर, जिला प्रबंधक लोक सेवा डिंडौरी को नोडल अधिकारी तथा श्री बालमुकुन्द परस्ते, जिला सलाहकार को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।

कंट्रोल रूम के प्रभावी संचालन के लिए कर्मचारियों की अलग-अलग शिफ्ट में ड्यूटी निर्धारित की गई है। हैण्डपम्प तकनीशियन श्री अमर सिंह तेकाम को सुबह 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक, टेक्नीशियन श्री बुद्धेलाल पद्राम को दोपहर 12 बजे से शाम 6 बजे तक तथा श्री गणेश परस्ते को शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे तक जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पेयजल संबंधी शिकायतों का तत्काल निराकरण सुनिश्चित किया जाए तथा किसी भी क्षेत्र में जल संकट की स्थिति बनने न दी जाए। प्रशासन की इस पहल से गर्मी के मौसम में जिलेवासियों को राहत मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

संबंधित ख़बरें