होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

समनापुर से लाई जा रही अवैध शराब ग्रामीणों ने पकड़ी, पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज | जिले में अवैध शराब कारोबार को लेकर एक बार फिर पुलिस और आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में आ गई है। समनापुर शराब दुकान से स्कूटी के माध्यम से जिला मुख्यालय की ओर लाई जा रही कथित अवैध शराब को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जिले में गांव-गांव और गली-गली अवैध शराब का कारोबार खुलेआम संचालित हो रहा है। दोपहिया और चारपहिया वाहनों के जरिए शराब की तस्करी कर युवाओं और गरीब तबके को शराब की लत में धकेला जा रहा है। लोगों का कहना है कि यदि पुलिस और आबकारी विभाग सख्ती से कार्रवाई करें तो इस अवैध कारोबार पर काफी हद तक रोक लगाई जा सकती है।

बताया जा रहा है कि सुबह के समय नान डिंडौरी के पास ग्रामीणों ने एक स्कूटी को रोककर उसमें बड़ी मात्रा में शराब बरामद की। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना 112 डायल पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस से ग्रामीणों ने शराब की गिनती कर पंचनामा बनाने और नियमानुसार कार्रवाई की मांग की, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने मौके पर न तो शराब की गिनती की और न ही जब्ती की औपचारिक प्रक्रिया पूरी की।

वायरल वीडियो में ग्रामीण पुलिसकर्मियों से सवाल-जवाब करते दिखाई दे रहे हैं। ग्रामीणों का कहना था कि जब शराब, आरोपी और बिना नंबर प्लेट की स्कूटी पकड़ ली गई थी, तब पुलिस को सीधे थाना ले जाकर कार्रवाई करनी चाहिए थी। लेकिन पुलिस पहले शराब दुकान पहुंच गई, जिससे लोगों में नाराजगी और बढ़ गई।

शराब दुकान के पास सेटिंग करते दिखे पुलिस कर्मी

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि पुलिस की यह कार्यप्रणाली कई सवाल खड़े करती है। लोगों का कहना है कि अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय पुलिस का पहले शराब ठेके पहुंचना संदेह पैदा करता है। ग्रामीणों ने इसे पुलिस और शराब कारोबारियों के बीच कथित सांठगांठ का उदाहरण बताया।

घटना के दौरान काफी देर तक विवाद और हंगामे की स्थिति बनी रही। बाद में पुलिस आरोपी, शराब और स्कूटी को लेकर थाना पहुंची, जहां आगे की कार्रवाई की गई। हालांकि इस पूरे मामले में पुलिस विभाग की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

घटना के बाद क्षेत्र में पुलिस के प्रति नाराजगी बढ़ गई है। लोगों का कहना है कि जिले में अवैध शराब का कारोबार लगातार फैलता जा रहा है और प्रशासनिक उदासीनता के कारण यह समस्या गंभीर रूप लेती जा रही है। सोशल मीडिया में वायरल वीडियो के बाद अब पुलिस की निष्पक्षता और कार्यप्रणाली को लेकर व्यापक चर्चा शुरू हो गई है।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..