होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

आबकारी विभाग की कार्रवाई : 09 प्रकरण दर्ज, अवैध शराब के साथ कई आरोपी गिरफ्तार

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । जिले में अवैध मदिरा के निर्माण, संग्रहण, परिवहन और विक्रय पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 21 एवं 22 मई 2026 को आबकारी विभाग वृत्त डिंडौरी एवं शहपुरा की टीम ने प्राप्त शिकायतों के आधार पर विभिन्न ग्रामों में दबिश देकर बड़ी कार्रवाई की।

आबकारी विभाग की टीम ने विक्रमपुर, मेरमाल, कस्तूरी पिपरिया एवं खमरिया सहित विभिन्न क्षेत्रों में छापामार कार्रवाई करते हुए कुल 09 प्रकरण दर्ज किए। कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से 44 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब, 50 पाव देसी मदिरा एवं 27 पाव विदेशी मदिरा बरामद की गई। जब्त की गई मदिरा की अनुमानित कीमत 15 हजार 560 रुपए बताई गई है।

विभाग द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ‘क’ के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निगरानी रखी जा रही है और शिकायत मिलने पर तत्काल कार्रवाई की जा रही है। यह संपूर्ण कार्रवाई कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार तथा आबकारी अधिकारी श्री बैधनाथ वासनिक के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। कार्रवाई दल में उप निरीक्षक सम्हर सिंह धुर्वे, आबकारी आरक्षक छिद्दी लाल झारिया, मनीष उइके, करिशमा सलामे, नगर सैनिक तोक सिंह मरावी एवं वाहन चालक कुलदीप उइके की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आबकारी विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि अवैध शराब के निर्माण या बिक्री की जानकारी तत्काल विभाग को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..