—Advertisement—

पांच गांवों में दबिश, 39 लीटर कच्ची शराब जब्त, 8 मामले दर्ज

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot May 21, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी। डिंडौरी जिले में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने व्यापक अभियान चलाते हुए कई गांवों में दबिश देकर कार्रवाई की है। विभाग की इस कार्रवाई में बड़ी मात्रा में हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं विदेशी मदिरा बरामद की गई है।

जानकारी के अनुसार 19 और 20 मई 2026 को आबकारी विभाग वृत्त बजाग एवं समनापुर द्वारा शिकायतों के आधार पर ग्राम सुनहादादर, सुनियामार, सुकुलपुरा, पिंडरूखी और किवटी में छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 39 लीटर अवैध कच्ची शराब और 9 पाव विदेशी शराब जब्त की गई। जब्त मदिरा की अनुमानित कीमत 10 हजार 570 रुपए आंकी गई है।

आबकारी विभाग ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) ‘क’ के तहत 8 प्रकरण दर्ज किए हैं। अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध शराब के कारोबार को किसी भी हालत में बढ़ने नहीं दिया जाएगा।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment