मध्यप्रदेश पुलिस मुख्यालय, भोपाल द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) अधिकारियों के कार्य विभाजन एवं पदस्थापना में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। जारी आदेश के अनुसार विभिन्न वरिष्ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश पुलिस महानिदेशक, मध्यप्रदेश, भोपाल के हस्ताक्षर से 05 मई 2026 को जारी किया गया।
जारी आदेश
के तहत पुलिस मुख्यालय में पदस्थ अधिकारियों को अलग-अलग शाखाओं में नई जिम्मेदारियां देकर प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने का प्रयास किया गया है। आदेश में कुल 11 आईपीएस अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

– इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
आईपीएस 2009 बैच के श्री अवधेश गोस्वामी को उप पुलिस महानिरीक्षक (कल्याण/लेखा) पीएचक्यू भोपाल का दायित्व सौंपा गया है।
श्री प्रशांत खरे को उप पुलिस महानिरीक्षक (अजाक) पीएचक्यू भोपाल बनाया गया है।
श्री मनीष अग्रवाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशिक्षण) पीएचक्यू भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।
आईपीएस 2010 बैच की श्रीमती किरणलता केरकेट्टा को उप पुलिस महानिरीक्षक (शिकायत) पीएचक्यू भोपाल पदस्थ किया गया है।
श्री मनोज कुमार राय को उप पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती) पीएचक्यू भोपाल का दायित्व मिला है।
आईपीएस 2011 बैच के श्री रियाज इकबाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (प्रशासन) पीएचक्यू भोपाल नियुक्त किया गया है।
श्री राहुल कुमार लोढ़ा को उप पुलिस महानिरीक्षक (एसटीएफ) पीएचक्यू भोपाल की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सुश्री सिमाला प्रसाद को उप पुलिस महानिरीक्षक (महिला सुरक्षा) पीएचक्यू भोपाल बनाया गया है।
आईपीएस 2012 बैच के श्री शिवदयाल को उप पुलिस महानिरीक्षक (विसबल) पीएचक्यू भोपाल पदस्थ किया गया है।
आईपीएस 2016 बैच के श्री मनीष खत्री को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (अजाक) पीएचक्यू भोपाल तथा श्री राजारण प्रजापति को सहायक पुलिस महानिरीक्षक (चयन एवं भर्ती) पीएचक्यू भोपाल की जिम्मेदारी दी गई है।









