– स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
भोपाल। मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा उच्च माध्यमिक शिक्षकों को जिला परियोजना समन्वयक (DPC) के पद पर पदस्थ करने संबंधी आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार राज्य शासन ने विभिन्न जिलों में कार्यरत शिक्षकों एवं अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से जिला शिक्षा केंद्रों में नई जिम्मेदारी सौंपी है।
स्कूल शिक्षा विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से जारी आदेश क्रमांक 933/503235/2025/20-1 दिनांक 06 मई 2026 के तहत लोक सेवकों को उनके वर्तमान पदस्थापना स्थल से राज्य शिक्षा केंद्र अंतर्गत जिला परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र के पद पर समान क्षमता एवं वेतनमान में आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
जारी सूची के अनुसार निम्न अधिकारियों को नई पदस्थापना दी गई है-
– श्री अशोक शुक्ल, प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल नवनगर बैढ़न सिंगरौली को जिला शिक्षा केंद्र मंडला में पदस्थ किया गया।
– श्री दिवाकर तिवारी, विकासखंड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र सोहावल सतना को जिला शिक्षा केंद्र डिंडौरी भेजा गया।
– श्री सुधीर कुमार साकेत, शासकीय हाई स्कूल प्रतापपुर मझगवां सतना को जिला शिक्षा केंद्र बैतूल में पदस्थ किया गया।
– श्री अखिलेश कुमार राजपूत, विकासखंड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र दतिया को जिला शिक्षा केंद्र रतलाम में जिम्मेदारी सौंपी गई।
– श्री शिवबहादुर सिंह, विकासखंड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र मुरार शहर क्रमांक-1 ग्वालियर को जिला शिक्षा केंद्र भिंड भेजा गया।
– श्री अनिल कुमार पटेल, सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र शहडोल को जिला शिक्षा केंद्र मंदसौर में पदस्थ किया गया।
– श्री राजेश कुमार पाल, सब्जेक्ट एक्सपर्ट लोक शिक्षण संचालनालय भोपाल को जिला शिक्षा केंद्र शाजापुर में पदस्थ किया गया।
– श्री हीरेन्द्र सिंह तोमर, सहायक परियोजना समन्वयक जिला शिक्षा केंद्र मुरैना को जिला शिक्षा केंद्र दतिया भेजा गया।
– श्री प्रदीप कुमार द्विवेदी, विकासखंड स्रोत समन्वयक जनपद शिक्षा केंद्र गंगेव रीवा को जिला शिक्षा केंद्र नरसिंहपुर में पदस्थ किया गया।











