भोपाल। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग द्वारा कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। मंत्रालय, वल्लभ भवन से जारी आदेश में सात वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को विभिन्न संभागों का प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह निर्णय मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक के बाद लिया गया, जिसमें पुलिस व्यवस्था की प्रभावशीलता बढ़ाने और कार्यों की बेहतर निगरानी पर जोर दिया गया।
– इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी जारी आदेश के अनुसार—
- श्री वरुण कपूर (1991 बैच) – भोपाल संभाग
- श्री उपेंद्र कुमार जैन (1991 बैच) – उज्जैन संभाग
- श्री जी. अशोक रत्नम (1992 बैच) – चंबल संभाग
- श्री पंकज कुमार श्रीवास्तव (1992 बैच) – जबलपुर संभाग
- श्री रवि कुमार गुप्ता (1993 बैच) – नर्मदापुरम संभाग
- श्री अनंत कुमार सिंह (1994 बैच) – सागर संभाग
- श्री राजाबाबू सिंह (1994 बैच) – शहडोल संभाग
इन सभी अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापना के साथ-साथ अतिरिक्त रूप से संबंधित संभागों की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
– पूर्व आदेशों में आंशिक संशोधन
गृह विभाग ने स्पष्ट किया है कि इससे पहले जारी आदेश (दिनांक 23 दिसंबर 2023 एवं 23 जनवरी 2024) में आंशिक संशोधन करते हुए यह नई नियुक्तियां की गई हैं। हालांकि पूर्व में नियुक्त अन्य अधिकारियों के प्रभार यथावत रहेंगे।
– कानून-व्यवस्था पर रहेगा फोकस
सरकार का मानना है कि अनुभवी आईपीएस अधिकारियों को संभागीय स्तर पर जिम्मेदारी देने से कानून-व्यवस्था की निगरानी और अपराध नियंत्रण में तेजी आएगी। साथ ही जिलों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित होगा।












