—Advertisement—

होम /

Mandla News: चार नाबालिग बालिकाएं सकुशल बरामद, पुलिस की त्वरित कार्रवाई से टली बड़ी अनहोनी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot April 8, 2026

—Advertisement—

मंडला। जिले के थाना बिछिया क्षेत्र में चार नाबालिग बालिकाओं की गुमशुदगी के मामले में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है। महज कुछ ही घंटों में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने चारों बालिकाओं को सकुशल दस्तयाब कर लिया, जिससे परिजनों ने राहत की सांस ली।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 07 अप्रैल 2026 को थाना बिछिया अंतर्गत ग्राम कोको से चार नाबालिग बालिकाओं के अचानक लापता होने की सूचना पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही थाना बिछिया में गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक मंडला रजत सकलेचा के निर्देशन एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बिछिया सौरव तिवारी के मार्गदर्शन में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने तुरंत सक्रिय होकर तकनीकी साक्ष्यों और स्थानीय स्तर पर पतासाजी शुरू की।

लगातार प्रयासों और सूझबूझ के चलते पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिसके आधार पर ग्राम गोपीसानी में दबिश देकर चारों नाबालिग बालिकाओं को सकुशल बरामद कर लिया गया। इस त्वरित कार्रवाई से संभावित अनहोनी को टाल दिया गया।

इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी रंजीत सिंह सैयाम, उप निरीक्षक प्रवीण मालवीय, सहायक उप निरीक्षक बालमुकुंद चौरसिया, सहायक उप निरीक्षक उपेंद्र यादव, प्रधान आरक्षक अजीत परते, आरक्षक तेवेन्द्र, आरक्षक नंदकिशोर, महिला आरक्षक उमा भारती सहित सायबर यूनिट मंडला के आरक्षक सुरेश भटेरे और सूर्यचंद बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस मुस्तैदी और त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment