—Advertisement—

होम /

पुलिस ने 7 किलो से अधिक गांजा के साथ 4 तस्करों को दबोचा

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 27, 2026

—Advertisement—

मध्यप्रदेश के मण्डला जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान “ऑपरेशन क्लीन स्वीप” के तहत मण्डला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना बिछिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 गांजा तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 7 किलो से अधिक अवैध गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक रजत सकलेचा के निर्देशन में 25 मार्च 2026 को यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना बिछिया पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक सफेद रंग की कार (क्रमांक UP-75-AS-7996) में कुछ व्यक्ति अवैध गांजा लेकर घुटास से बिछिया की ओर विक्रय के उद्देश्य से आ रहे हैं।

सूचना के आधार पर थाना प्रभारी निरीक्षक रंजीत सिंह सैयाम के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कोको रोड स्थित पडरिया तिराहा एवं राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इसी दौरान ग्राम गुडली के पास संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली गई।

तलाशी के दौरान वाहन में सवार चारों व्यक्तियों के पास से कुल 7.211 किलोग्राम अवैध गांजा, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग ₹3.50 लाख बताई जा रही है, बरामद किया गया। पुलिस ने तत्काल चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के विरुद्ध NDPS एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई को मण्डला पुलिस की नशे के विरुद्ध सख्त मुहिम का हिस्सा माना जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार में लिप्त लोगों के खिलाफ इसी तरह सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment