—Advertisement—

होम /

विधानसभा चुनाव 2026: प्रेक्षक बने अफसरों की जगह संभालेंगे नए अधिकारी, 27 IAS को अतिरिक्त जिम्मेदारी

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot March 24, 2026

—Advertisement—

भोपाल न्यूज । मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए प्रदेश के वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों को विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव 2026 में प्रेक्षक (Observer) के रूप में नियुक्त किए जाने के कारण उनके विभागीय प्रभार में अस्थायी बदलाव किया है। यह आदेश 23 मार्च 2026 को जारी किया गया, जिसमें अधिकारियों की अनुपस्थिति के दौरान कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए अतिरिक्त प्रभार सौंपने की व्यवस्था की गई है। आदेश के अनुसार, जिन अधिकारियों को विधानसभा चुनाव 2026 के तहत असम, केरल, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल एवं पुडुचेरी में निर्वाचन कार्य हेतु भेजा गया है, उनके स्थान पर अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

प्रमुख बदलाव इस प्रकार हैं: प्रमुख सचिव लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग श्री पी. नरहरि के प्रभार का अतिरिक्त दायित्व श्री मनीष सिंह को सौंपा गया है।

सचिव मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास विभाग श्री स्वतंत्र कुमार सिंह के स्थान पर श्री जॉन किंग्सली ए.आर. को जिम्मेदारी दी गई है।

योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग के सचिव श्री श्रीमन शुक्ला के स्थान पर अपर मुख्य सचिव श्री संजय कुमार शुक्ला को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।

वित्त निगम इंदौर की प्रबंध संचालक श्रीमती वंदना वैद्य के स्थान पर श्रीमती राखी सहाय को जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार आदेश में कुल 27 अधिकारियों के प्रभार में परिवर्तन करते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, ताकि शासन-प्रशासन का कार्य सुचारू रूप से चलता रहे।

– प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण फैसला

यह निर्णय प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है, जिससे चुनावी दायित्वों के दौरान भी प्रदेश के विभिन्न विभागों का कामकाज प्रभावित न हो। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को यह अतिरिक्त प्रभार उनके वर्तमान कार्यों के साथ-साथ  ही संभालना होगा।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment