होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

Dindori News:जिले की 04 ग्राम पंचायतों की जांच हेतु कलेक्टर ने गठित की जांच समिति

akvlive.in

Published

– चिन्हित 04 ग्राम पंचायतों की होगी सूक्ष्म जाँच,15 वें वित्त एवं मनरेगा व्यय में शासन के दिशा निर्देशों का उल्लंघन का आरोप

डिंडौरी न्यूज। जिले में पंद्रहवें वित्त आयोग की राशि तथा मनरेगा मद से किए गए विकास कार्यों में कथित अनियमितताओं को लेकर कलेक्टर श्रीमति अंजू पवन भदौरिया ने सख्त रुख अपनाया है। जनसुनवाई के माध्यम से प्राप्त शिकायत के आधार पर कलेक्टर कार्यालय द्वारा विस्तृत जांच के लिए चार सदस्यीय जांच समिति का गठन किया गया है।

कार्यालय कलेक्टर, जिला डिंडौरी से जारी आदेश क्रमांक शिकायत/2026/133 दिनांक 10 फरवरी 2026 के अनुसार, विगत तीन वर्षों में शासन के आदेशों एवं निर्देशों का उल्लंघन करते हुए पंद्रहवें वित्त आयोग एवं मनरेगा से प्राप्त राशि का व्यय किए जाने की शिकायत सामने आई है। शिकायत में विशेष रूप से कुछ ग्राम पंचायतों में राशि के उपयोग पर प्रश्नचिह्न लगाए गए हैं।

– इन ग्राम पंचायतों में होगी जांच

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के अनुसार निम्न ग्राम पंचायतों में राशि व्यय की सूक्ष्म जांच की जाएगी, जनपद पंचायत शहपुरा अंतर्गत चौरा (दुल्लोपुर) एवं कछारी,जनपद पंचायत करंजिया अंतर्गत खारीडीह,विकासखंड अमरपुर के कमकोमोहनिया एवं डिंडौरी जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत रामगुडा (दुनिया-बघाड) में विगत 3 वर्षों में मनरेगा एवं 15वें वित्त के तहत आवंटित राशि एवं व्यय राशि की जांच किया जाना है।

– चार सदस्यीय जांच समिति गठित

जांच की निष्पक्षता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु गठित समिति में सुश्री प्रियांशी जैन, डिप्टी कलेक्टर, डिंडौरी, राहुल उइके, अनुविभागीय अधिकारी, नर्मदा घाटी परियोजना, डिंडौरी  प्रफुल्ल बिसेन, लेखा अधिकारी, कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, डिंडौरी रामजीवन वर्मा, सहायक परियोजना अधिकारी, जिला पंचायत डिंडौरी शामिल हैं।

समिति को निर्देशित किया गया है कि वह संपूर्ण प्रकरण की सूक्ष्म जांच कर सात दिवस के भीतर प्रतिवेदन कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत करे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..