होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

डिंडौरी में मंत्री दिलीप जायसवाल ने गिनाईं बजट 2026 की खूबियां, हर वर्ग के सशक्तिकरण पर जोर

akvlive.in

Published

डिंडौरी न्यूज । भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडौरीमें केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर एक विस्तृत पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। वार्ता में मध्यप्रदेश सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने की। इस अवसर पर केंद्रीय बजट को विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक दूरदर्शी और समावेशी कदम बताया गया।

मुख्य वक्ता मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बजट 2026-27 हर वर्ग के हितों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। यह बजट गरीब, किसान, युवा, महिला, मध्यम वर्ग और उद्यमियों के सशक्तिकरण की स्पष्ट दिशा तय करता है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं, बल्कि विकसित भारत की संकल्पना को साकार करने वाला विजन डॉक्यूमेंट है। उन्होंने कहा कि यह इस शताब्दी के दूसरे क्वार्टर का पहला बजट है और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा लगातार नौवीं बार संसद में बजट प्रस्तुत किया जाना भारतीय संसदीय इतिहास में एक गौरवपूर्ण क्षण है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार ने “रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म” के मंत्र को जमीन पर उतारने का काम किया है।

महिला सशक्तिकरण बजट की धुरी

मंत्री जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी बार-बार यह स्पष्ट कर चुके हैं कि महिलाएं केवल लाभार्थी नहीं, बल्कि भारत की ग्रोथ इंजन हैं। बजट 2026 में महिला सशक्तिकरण को नीति और नीयत दोनों का हिस्सा बनाया गया है। देश के प्रत्येक जिले में महिला छात्रावास की स्थापना, 1.5 लाख केयर गिवर्स और 1 लाख संबद्ध स्वास्थ्य पेशेवरों के प्रशिक्षण, महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का एसएमई ग्रोथ फंड, तथा लखपति दीदी योजना के विस्तार जैसे प्रावधान महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम हैं।

युवा और रोजगार केंद्रित बजट

युवाओं के कौशल विकास और रोजगार सृजन को बजट की प्राथमिकता बताते हुए कहा गया कि शिक्षा से रोजगार और उद्यम को जोड़ने के लिए उच्चाधिकार प्राप्त स्थायी समिति बनाई जाएगी।

15 हजार स्कूलों और 500 कॉलेजों में एवीजीसी कंटेंट क्रिएटर लैब, पर्यटन क्षेत्र में 10 हजार गाइडों का कौशल उन्नयन, खेलो इंडिया मिशन के तहत खेल क्षेत्र में व्यापक सुधार और एमएसएमई ग्रोथ फंड के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान युवाओं के लिए नए अवसर खोलेगा।

मध्यम वर्ग को बड़ी राहत
बजट में मध्यम वर्ग को बड़ी राहत दी गई है। कैंसर की 17 जीवन रक्षक दवाओं पर सीमा शुल्क में छूट, जिला स्तर पर बायोफार्मा और आयुष केंद्रों के लिए 10 हजार करोड़ का फंड, टीडीएस प्रक्रिया को ऑटोमैटिक बनाना और विदेश यात्रा व शिक्षा पर टीसीएस में कटौती जैसे फैसले सीधे तौर पर मिडिल क्लास को लाभ पहुंचाएंगे।

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

किसानों की आय बढ़ाने और कृषि को आधुनिक बनाने के लिए ‘भारत-विस्तार’ एआई टूल, उच्च मूल्य वाली फसलों को प्रोत्साहन, राष्ट्रीय फाइबर मिशन, पशुपालन क्षेत्र को प्राथमिकता, मछली पालन के लिए 500 जलाशयों और अमृत सरोवरों का एकीकरण जैसे प्रावधान किए गए हैं। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

स्वास्थ्य, उद्योग और रक्षा क्षेत्र में ऐतिहासिक पहल

स्वास्थ्य क्षेत्र में बायोफार्मा शक्ति योजना, नए निपर संस्थान, मानसिक स्वास्थ्य संस्थानों का उन्नयन और क्लिनिकल ट्रायल नेटवर्क का विस्तार किया जाएगा। सेमीकंडक्टर निर्माण को बढ़ावा देने के लिए निवेश बढ़ाने, 30 केमिकल पार्कों के निर्माण, नए इकोनॉमिक जोन और रक्षा एवं विमानन क्षेत्र में आयात शुल्क में छूट जैसे कदम भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत बनाएंगे।

व्यापार और निर्यात को नई ऊंचाई
ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ावा देने के लिए विश्वास आधारित प्रणाली, ई-कॉमर्स निर्यात की सीमाएं समाप्त करना और सीमा शुल्क प्रक्रियाओं को पूरी तरह डिजिटल बनाना छोटे उद्यमियों और कारीगरों के लिए नए अवसर सृजित करेगा। अंत में मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि बजट 2026-27 को राजनीति के चश्मे से नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण के दृष्टिकोण से देखा जाना चाहिए। जब सरकार और जनता एक साथ आगे बढ़ते हैं, तभी बड़ा परिवर्तन संभव होता है।

पत्रकार वार्ता में केंद्रीय बजट के जिला संयोजक सुधीर दत्त तिवारी, सह संयोजक श्रीमती मालती तिवारी, मीडिया समन्वयक अनूप गुप्ता, चंद्रशेखर नायक, अविनाश छावड़ा, जिला महामंत्री बद्री साहू, लक्ष्मण ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष रुदेश परस्ते, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती सुनीता सारस, सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं मीडिया प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..