—Advertisement—

Dindori News: मेहंदवानी में अवैध खनन पर कार्रवाई,जेसीबी मशीन जप्त

रिपोर्ट: Chetram Rajpoot February 8, 2026

—Advertisement—

डिंडौरी न्यूज।कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। खनिज अधिकारी श्री अशोक नंगल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज दिनांक 08 फरवरी 2026 को ग्राम सारस, उप तहसील मेहंदवानी में अवैध रूप से मुरूम खनन किए जाने की सूचना पर खनिज विभाग की टीम द्वारा मौके पर दबिश दी गई।

कार्रवाई के दौरान अवैध खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन क्रमांक MP-52-DA-0252 को खनन करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया, जिसे तत्काल जप्त कर लिया गया। जप्त की गई जेसीबी मशीन के मालिक का नाम अनिल साहू, निवासी सारसडोली बताया गया है, जबकि मशीन का संचालन चालक विनोद उईके द्वारा किया जा रहा था।

खनिज विभाग की टीम द्वारा जप्त जेसीबी मशीन को आगे की कार्रवाई हेतु पुलिस थाना मेहंदवानी परिसर में सुरक्षित खड़ा कराया गया है। मामले में मध्यप्रदेश खनिज नियमों के अंतर्गत नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।

प्रशासन ने स्पष्ट रूप से कहा है कि जिले में अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध इसी तरह सख्त और सतत कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध खनन में संलिप्त लोगों में हड़कंप का माहौल है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment