होम राज्य मध्यप्रदेश छत्तीसगढ़़ क्राइम न्यूज इंटरनेशनल न्यूज कोर्ट न्यूज राजनीति संसदीय संपादकीय अर्थ जगत हेल्थ शिक्षा खेल विज्ञान

करंजिया अटल नगर में धूमधाम से हुआ माँ जगदम्बा का विसर्जन एवं रावण दहन

akvlive.in

Published

डिंडौरी। करंजिया विकासखंड के अटल नगर में विराजित माँ जगदम्बा की नौ दिनों तक विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद शुक्रवार को धूमधाम के साथ विसर्जन किया गया। माँ की विदाई के दौरान श्रद्धालु बैण्ड-बाजों की धुन पर देवी गीतों में झूमते-नाचते आगे बढ़े।

अटल नगर समिति के अध्यक्ष कैलाश साहू, संरक्षक, कोषाध्यक्ष सियाराम साहू सहित बृजेश साहू, नरेंद्र साहू, रामकुमार गर्ग व अन्य पदाधिकारियों द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई थी।

आनंदमय वातावरण के बीच पूरे करंजिया नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसके उपरांत माँ जगदम्बा की प्रतिमा का कर मंडल नदी में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। विसर्जन उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण भी किया गया।

इसके साथ ही बाजार टोला में रावण दहन का आयोजन कर विजयदशमी पर्व धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में अटल नगरवासियों सहित आसपास के क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत मध्यभूमि के बोल समाचार पत्र के संपादक हैं। 2013 से इस दायित्व का निर्वहन कर रहे हैं। निष्पक्ष और निर्भीक पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने madhyabhoomi.in को विश्वसनीय समाचार स्रोत बनाया है, जो मुख्यधारा की मीडिया से अलग, विकास, समानता, आर्थिक और सामाजिक न्याय जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर केंद्रित है। हम सच्चाई और पारदर्शिता में विश्वास रखते हैं। मीडिया की स्वतंत्रता और निष्पक्षता को बनाए रखने के लिए सतत प्रयासरत हैं। बेखौफ कलम... जो लिखता है बेलिबास सच..