—Advertisement—

Dindori News: शिक्षकों की डिग्री पर उठा सवाल, डीएड की प्रमाणिकता की जांच के आदेश

एडीटर: Chetram Rajpoot August 3, 2025

—Advertisement—

डिंडौरी। जिले में शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। डिंडौरी के जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से जारी पत्र के अनुसार माध्यमिक विद्यालय मोहती में पदस्थ शिक्षक व सहायक अध्यापक की शैक्षणिक योग्यता पर संदेह जताया गया है।

जनसुनवाई में दिनांक 27 मई 2025 को प्राप्त शिकायत पर कार्यवाही करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी ने मंडला जिले के जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) को पत्र भेजकर समुचित जांच के निर्देश दिए हैं।

पत्र के अनुसार, आवेदक लोकसिंह सिंह दुर्वासा द्वारा माध्यमिक विद्यालय मोहती में पदस्थ सहायक अध्यापक तामेश्वर दास सुरेश्वर और प्राथमिक विद्यालय केवलारी में पदस्थ शिक्षक तिलक सिंह की डीएलएड (D.El.Ed) डिग्री की वैधता को लेकर संदेह जताया गया है। शिकायत में मांग की गई है कि दोनों शिक्षकों के डिग्री प्रमाण पत्रों की जांच की जाए और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा संबंधित दस्तावेजों की मूल प्रति प्राचार्य, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडला को भेजते हुए निर्देशित किया गया है कि वे दस्तावेजों की जांच कर रिपोर्ट तत्काल उपलब्ध कराएं ताकि आवेदक को जवाब दिया जा सके और आगे की कार्यवाही की जा सके।

फर्जीवाड़े का यह मामला न केवल शिक्षा विभाग की पारदर्शिता पर सवाल खड़ा करता है, बल्कि यह भी दर्शाता है कि यदि समय रहते जांच और सत्यापन न हो तो शैक्षणिक संस्थानों की गुणवत्ता व विश्वसनीयता प्रभावित हो सकती है। अब निगाहें जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मंडला की जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं। फर्जीवाड़ा सत्यापित होने पर फर्जी प्रमाणपत्र धारकों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई हो सकती है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment