—Advertisement—

Dindori News: नींबू और पारिजात के पौधों से सजेगी पंकेश्वर धाम वाटिका

एडीटर: Chetram Rajpoot June 8, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

-हर रविवार पौधारोपण कर रहे बरगांव के युवा, बन रहे क्षेत्र में प्रेरणा

डिंडोरी न्यूज। विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर डिण्डौरी जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बरगांव स्थित पंकेश्वर धाम वाटिका में युवाओं ने एक प्रेरणादायी पहल करते हुए पौधारोपण महाअभियान चलाया। इस दौरान नींबू और पारिजात के पौधे रोपे गए।

युवाओं ने कहा कि आज पर्यावरण को बचाना हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। लगातार बढ़ते प्रदूषण और वनों की कटाई के कारण आज हर व्यक्ति को इस दिशा में छोटे-छोटे कदम उठाने की आवश्यकता है। इसी सोच के साथ युवाओं की यह टीम बीते तीन-चार वर्षों से हर रविवार और अन्य शुभ अवसरों पर नियमित रूप से पौधारोपण करती आ रही है।

खास बात यह है कि ये युवा केवल पौधे लगाकर रुक नहीं जाते, बल्कि उनकी समुचितदेखभाल, सिंचाई एवं संरक्षणका जिम्मा भी स्वयं उठाते हैं। ताकि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और हरियाली से भरपूर वातावरण मिल सके।

इस मौके पर युवाओं ने क्षेत्रवासियों से अपील करते हुए कहा कि हर व्यक्ति को साल में कम से कम एक पौधा जरूर लगाना चाहिए और उसका संरक्षण करना चाहिए। विश्व पर्यावरण दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर यह जिम्मेदारी और भी बढ़ जाती है।

पौधारोपण कार्यक्रम में समिति के सदस्य शिवचरन साहू, राजेश साहू, राजेश तिवारी, केशव साहू, ओम गौतम, प्रदीप महापात्र समेत बड़ी संख्या में युवा और ग्रामवासी उपस्थित रहे।

समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रहे इन युवाओं के इस प्रयास की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment