—Advertisement—

Dindori Crime News: पिता की हत्या कर फरार हुआ बेटा, डिंडौरी पुलिस ने 24 घंटे में दबोचा

एडीटर: Chetram Rajpoot June 1, 2025

—Advertisement—

Contact on WhatsApp

डिंडौरी न्यूज | थाना कोतवाली डिंडौरी के ग्राम धनवासी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहाँ बेटे ने मामूली विवाद के चलते अपने ही पिता की हत्या कर दी। डिंडोरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को मात्र 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

घटना 31 मई 2025 की रात की है, जब ग्राम धनवासी निवासी भीकम सिंह धुर्वे की हत्या उनके बेटे राजेश धुर्वे ने कर दी। हत्या का कारण पिता-पुत्र के बीच लोन के पैसों को लेकर हुआ विवाद बताया जा रहा है। झगड़े के दौरान राजेश ने लकड़ी से ताबड़तोड़ वार कर अपने पिता की जान ले ली और शव को घर में ही छोड़कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गया।

सूचना मिलते ही फरियादिया प्रेमवती बाई धुर्वे (पत्नी) ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध क्रमांक 362/25 धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती वाहनी सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. अमित वर्मा तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्रीमती मेहंती मरावी के निर्देशन में थाना प्रभारी दुर्गा प्रसाद नगपुरे ने एक विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की। अथक प्रयासों के बाद आरोपी को ग्राम अमदरी, चौकी अमरपुर, थाना समनापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।

इनकी रही विशेष भूमिका

पूरे अभियान में थाना कोतवाली टीम की सराहनीय भूमिका रही, जिसमें उपनिरीक्षक बी.एल. बरकड़े, सउनि. शिशांक श्रीवास्तव, दिनेश तेकाम, प्र.आर. के.के. मरावी, रोहित पटेल, सलीम खान, सतेन्द्र डहेरिया, श्याम तिवारी, विशाल पटेल एवं मनोज कुंजाम की विशेष भूमिका रहीं हैं ।

एडीटर

Chetram Rajpoot

चेतराम राजपूत ‘मध्यभूमि के बोल’ के संपादक हैं और दो दशक से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। स्थानीय मुद्दों, भ्रष्टाचार के खुलासे और जमीनी खोजी पत्रकारिता के लिए उनकी पहचान है।...

Leave a Comment